फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद: पन्ने फाड़ने के मामले पर भड़कीं मीनाक्षी लेखी, कहा- विपक्ष ने देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया

Thu, 22 Jul 2021 04:23 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मीनाक्षी लेखी ने कहा कि  तृणमूल कांग्रेस व कांग्रेस के सदस्यों की हरकत शर्मनाक है। वे इतने नीचे गिर जाएंगे कि वे देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाले काम करेंगे। पेगासस जासूसी मामला फेक न्यूज है।
विज्ञापन
मीनाक्षी लेखी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा में गुरुवार को सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव के बयान देने के दौरान विपक्षी नेताओं द्वारा पन्ने फाड़ने के मामले पर राजनीति तेज हो गई है। इस बीच मीनाक्षी लेखी ने भी विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि  तृणमूल कांग्रेस व कांग्रेस के सदस्यों की हरकत शर्मनाक है। वे इतने नीचे गिर जाएंगे कि वे देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाले काम करेंगे। पेगासस जासूसी मामला फेक न्यूज है। इससे देश की छवि खराब हुई है। आज सदन में सदस्यों ने जवाब देते वक्त मंत्री के हाथ से पन्ने छीन लिए, यह घटिया हरकत है।

विज्ञापन


 मीनाक्षी लेखी ने कहा कि इस तरह के व्यवहार को लोकतंत्र ने कभी नहीं देखा है और इसके लिए हमें प्रधानमंत्री मोदी से सीखने की जरूरत है जिन्होंने नए मंत्रियों को संबोधित करते वक्त विपक्ष से शालीनतापूर्वक अपील की थी।



जानिए क्या है मामला
गौरतलब है कि संसद के मानसून सत्र के पहले दिन से विपक्षी दलों ने संसद के दोनों सदनों में इसके समेत कुछ अन्य मुद्दों पर हंगामा किया। आज भी वैष्णव ने उच्च सदन में विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच ही यह बयान दिया। जब वह बयान दे रहे थे तब आसन के समक्ष आ कर हंगामा कर रहे तृणमूल कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने चंद दस्तावेज भी फाड़े और हवा में उछाले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें