फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार ने मंत्री को दे दी गलत दवा, आफत में आई जान

Thu, 02 Jun 2016 12:48 PM IST
आलोक प्रकाश पुतुल/रायपुर से, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
विज्ञापन
- फोटो : BBC
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में दवा दुकानदार ने एक मंत्री को गलत दवा दे दी। जिसके बाद प्रशासन ने उसकी दुकान पर ताला लगवा दिया है। अमर अग्रवाल रमन सिंह सरकार में नगरीय प्रशासन और आबकारी मंत्री है। पहले वो सूबे के स्वास्थ मंत्री थे।
विज्ञापन


खबर के मुताबिक मंत्री जी का एक कर्मचारी राजधानी रायपुर के एक मेडिकल स्टोर में पहुंचा। उसने डॉक्टर की पर्ची दिखा कर कुछ दवाइयां लीं। दुकानदार पर आरोप है की उसकी दी हुई दवा खाने के बाद मंत्री जी का ब्लड प्रेशर लो हो गया। 

हालत ये हुई कि मंत्री जी को बैठक छोड़कर घर लौटना पड़ा। डॉक्टरों को बुलाया गया तो पता चला कि मेडिकल स्टोर के दुकानदार ने गलत दवा दे दी है। इसकी पूरी जानकारी जिले के कलेक्टर को दी गई। कलेक्टर ने खाद्य और औषधि विभाग को तलब किया। खाद्य और औषधि विभाग ने तुरंत दुकान पर छापा मार कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


आल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रिस्ट्रीब्यूशन फेडरेशन के महासचिव गितेश्वर चंद्राकर ने बताया। नगरीय प्रशाशन विभाग एक दल दवा दुकान को बंद कर दिया गया।  कुछ देर बाद नगरीय प्रशासन विभाग का अमला पुलिस के साथ दुकान तोड़ने के लिए आ पहुंचा। हमारे विरोध के बाद कहीं जाकर कार्रवाई रोकी गई। चंद्राकर का कहना था कि इस घटना के बाद राज्य भर के मेडिकल और केमिस्ट का व्यवसाय करने वालों में भय का वातावरण है
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें