फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लेवर्ड दूध पीने से सात बच्चे बीमार पडे़, दो की मौत

Wed, 01 Jun 2016 09:08 AM IST
एजेंसी/रायपुर
विज्ञापन
दूध
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के बीजापुर और जांजगीर-चांपा जिले में दो आंगनबाड़ी केंद्रों में फ्लेवर्ड दूध पीने से दो बच्चियों की  मौत हो गई, जबकि सात बच्चे बीमार पड़ गए। मंगलवार को बीजापुर के पुलिस अधीक्षक केएल ध्रुव के बताया कि सोमवार को बीजापुर के कुत्रू पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले केतुलनार गांव के आंगनवाड़ी केंद्र में कम से कम दस बच्चोें ने दूध पिया था।
विज्ञापन


यह दूध मुख्यमंत्री अमृत योजना’ के तहत बच्चों को वितरित किया गया था। उन्होंने बताया कि दूध पीने के बाद शाम को चार बच्चों ने पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत की। इसके बाद दो बच्चियों को हकीम के पास ले जाया गया। लेकिन दोनों को बचाया नहीं जा सका।  

जिले के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मौत का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने दो बच्चियों की मौत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया साथ ही मामले की जांच के आदेश भी दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें