फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEA: मालदीव, म्यांमार और चीन से भारत के रिश्तों पर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान; US ड्रोन डील पर कही यह बात

Thu, 01 Feb 2024 06:01 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में म्यांमार तख्ता पलट, भारत-अमेरिका ड्रोन सौदा, चीनी सैनिक- पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (MLA) और भारतीय मवेशी पालक का आमना-सामना होने जैसे मुद्दों पर विस्तार से जवाब दिया। उन्होंने मालदीव के साथ भारत के रिश्तों की तल्खी पर भी टिप्पणी की।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (वीडियो ग्रैब) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्रालय ने कहा कि म्यांमार तख्तापलट की बरसी पर विदेश मंत्रालय ने कहा, भारत म्यांमार में बिगड़ती स्थिति को लेकर चिंतित है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, म्यांमार की स्थिति का पड़ोसी देश और म्यांमार के मित्र के रूप में हम पर सीधा प्रभाव पड़ता है। भारत तत्काल हिंसा बंद होने की वकालत करता रहा है। उन्होंने कहा कि म्यांमार एक समावेशी और संघीय लोकतंत्र की पहचान फिर से हासिल करे, भारत यही चाहता है। प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के मुताबिक भारत मुद्दे का शीघ्र समाधान और देश में शांति और स्थिरता की वापसी चाहता है।
विज्ञापन


इन मुद्दों पर सवालों का भी जवाब दिया
प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को विदेश मंत्रालय की साप्ताहिक प्रेस वार्ता में म्यांमार तख्ता पलट के अलावा भारत-अमेरिका ड्रोन सौदा, चीनी सैनिक- पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (MLA) और भारतीय मवेशी पालक का आमना-सामना होने जैसे मुद्दों पर विस्तार से जवाब दिया। उन्होंने मालदीव के साथ भारत के रिश्तों की तल्खी पर भी टिप्पणी की।

चीनी सैनिकों और भारत के चरवाहों की भिड़ंत पर विदेश मंत्रालय का बयान

भारत और चीन के रिश्तों से जुड़े एक सवाल पर विदेश मंत्रालय ने कहा, भारतीय चरवाहों और चीन के सैनिकों- पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की भिड़ंत वाली वीडियो से जुड़े एक सवाल पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'हमने ऐसा एक वीडियो देखा है। संबंधित एजेंसियां ही इसका जवाब दे सकेंगी... दोनों देशों के लोग अपने चारागाह क्षेत्रों के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं। हमारे पास ऐसे मुद्दों से निपटने के लिए एक सुव्यवस्थित तंत्र भी है।

भारत और अमेरिका के ड्रोन सौदे पर विदेश मंत्रालय का बयान

भारत में ड्रोन विकसित करने में मदद करेगा अमेरिका। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : PTI
अमेरिका के साथ ड्रोन सौदे को लेकर एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस मुद्दे का संबंध अमेरिकी पक्ष से है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के मुताबिक, अमेरिका ड्रोन डील को अंतिम रूप देने से पहले अपने देश से जुड़े तमाम आंतरिक पहलुओं पर मंथन कर रहा है। उन्होंने कहा कि ड्रोन सौदा मामले में भारत अमेरिकी रूख का पर्याप्त सम्मान करता है।



अमेरिका के साथ 25,200 करोड़ का सौदा
खबरों के मुताबिक भारत और अमेरिका ने 31 MQ-9B प्रीडेटर ड्रोन का सौदा किया है। इसे आमतौर पर MQ-9B Predator UAV ड्रोन के रूप में भी जाना जाता है। यह सौदा 3.072 बिलियन अमेरिकी डॉलर (मौजूदा करेंसी एक्सचेंज के हिसाब से 25,200 करोड़ रुपये) का है। गौरतलब है कि फ्रांस के साथ हुई राफेल लड़ाकू विमान की डील की ही तरह अब भारत और अमेरिका के बीच प्रीडेटर ड्रोन का सौदा, सवालों के घेरे में आ गया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का आरोप है कि अमेरिका ने दूसरे देशों को यही ड्रोन बहुत कम कीमत पर बेचा है। भारत को अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी प्रीडेटर ड्रोन सौदे में पूर्ण पारदर्शिता की मांग करती है। 
विज्ञापन

मालदीव में राष्ट्रपति मुइज्जू पर महाभियोग की कवायद, भारत का रूख विदेश मंत्रालय ने बताया

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्म मुइज्जू - फोटो : एक्स/डॉ. मोहम्मद मुइज्जू
मालदीव और भारत के रिश्तों में आई तल्खी को लेकर एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ये मालदीव के आंतरिक मामले हैं और हम इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहेंगे। गौरतलब है कि राष्ट्रपति मुइज्जू पर महाभियोग चलाने की कवायद से जुड़ी खबरें सामने आई हैं। बता दें कि पीएम मोदी के लक्षद्वीप प्रवास के बाद तीन बड़बोले मंत्रियों के 'अपमानजनक' बयान के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी बनी हुई है। हाल ही में मालदीव की संसद में भी जमकर लात-घूंसे चले। इन कारणों से मालदीव पिछले कुछ हफ्तों से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें