फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने पर एमडीएमके कार्यकर्ता गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 28 Jan 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में तमिलनाडु में एमडीएमके के कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यकर्ता का नाम साथियाराज बालु है, इसे राज्य के नागापट्टनम से गिरफ्तार किया गया है। 


 

कार्यकर्ता को शनिवार की रात गिरफ्तार किया गया था। कार्यकर्ता ने पीएम की तस्वीर की गलत तरीके से मॉर्फिंग की और फेसबुक पर पोस्ट किया। इस तस्वीर में पीएम को गरीब व्यक्ति के तौर पर दिखाया गया है। 


यह फेक तस्वीर फेसबुक पर खूब शेयर हुई। पुलिस ने बताया कि तस्वीर में दिख रहा है कि पीएम मोदी भीख मांगने वाले कटोरे के साथ खड़े हैं। आरोपी ने 24 जनवरी को तस्वीर सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर पोस्ट की थी। पोस्ट ने कई सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा और धीरे-धीरे ये तस्वीर पीएम मोदी के समर्थकों तक पहुंच गई।


इस पोस्ट के आपत्तिजन लगने पर हिंदू मक्कल कात्ची और भाजपा ने मामला 25 जनवरी को सिरकाजी पुलिस तक पहुंचाया। उन्होंने कार्यकर्ता के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई और मांग की कि उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। 


शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने बालु के खिलाफ आईपीसी की धारा 504 और 502 के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट को सामने पेश किया। फिलहाल वह पुलिस कस्टडी में है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next