फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD Election: अपना क्षेत्र नहीं बचा पाए बिधूड़ी, जानें BJP के अन्य विधायकों के क्षेत्रीय वार्ड के नतीजे

Wed, 07 Dec 2022 03:06 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली

सार

दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Election Result) के नतीजे आ चुके हैं। आम आदमी पार्टी को एमसीडी में जीत मिली है। मतलब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की ही सरकार है और अब मेयर भी आप का ही होगा। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका मिला है। पिछले 15 साल की सत्ता भाजपा के हाथों से छिन गई। 
विज्ञापन
1 of 9
भाजपा विधायकों के वार्ड के नतीजे - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने कई भाजपा नेताओं के क्षेत्र में सेंधमारी की है। सबसे बड़ा झटका नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी को लगा है। इनके विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाली पांच में से चार वार्डों पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है। भाजपा को केवल एक सीट से संतोष करना पड़ा। वहीं, भाजपा के अन्य विधायकों के क्षेत्र में स्थिति ठीक रही है।

आइए जानते हैं कि किस विधायक के क्षेत्रीय वार्डों में कौन-कौन सी पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है?
विज्ञापन

2 of 9
रामवीर सिंह बिधूड़ी - फोटो : अमर उजाला
1. रामवीर सिंह बिधूड़ी, नेता प्रतिपक्ष, दिल्ली विधानसभा
रामवीर सिंह बिधूड़ी दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। वो 2020 दिल्ली की बदरपुर सीट से जीते थे। बिधूड़ी के विधानसभा क्षेत्र में पांच वार्ड हैं बदरपुर (वार्ड-180), मोलड़बंद (वार्ड-181), मीठापुर ( वार्ड-182), हरीनगर एक्सटेंशन (वार्ड-183) एवं जैतपुर (वार्ड-184)। महिलाओं के लिए सुरक्षित बदरपुर (वार्ड-180) से भाजपा से वीना, आप से मंजू देवी एवं कांग्रेस से रेनू चौधरी मैदान में थे। मोलड़बंद (वार्ड-181) से भाजपा से गगन कसाना, आप से हेमचंद गोयल एवं कांग्रेस से राजवीर शर्मा मैदान में थे। मीठापुर ( वार्ड-182) सीट पर भाजपा से गुड्डी देवी, आप से रीता एवं कांग्रेस से अमीरी देवी मैदान में हैं। हरिनगर एक्सटेंशन से भाजपा से मिथलेश कुमार, आप से निखिल चपराना एवं कांग्रेस से राजेंदर चुनाव लड़ रहे हैं। जैतपुर (वार्ड-184) से भाजपा से रचना मिश्रा, आप से हेमा एवं कांग्रेस से सना फातिमा मैदान में थे। 
 
वार्ड जीत 
वार्ड-180 आप 
वार्ड-181 आप 
वार्ड-182 भाजपा  
वार्ड-183 आप 
वार्ड-184 आप 

विज्ञापन

3 of 9
विजेंद्र गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
2. विजेंद्र गुप्ता, भाजपा विधायक- रोहिणी 
विजेंद्र गुप्ता दिल्ली की रोहिणी विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक हैं। विजेंद्र दिल्ली के उन दो भाजपा विधायकों में शामिल हैं जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में भी जीत दर्ज की थी। उनके विधानसभा क्षेत्र में तीन वार्ड रोहिणी-F (वार्ड-52), रोहिणी-E (वार्ड-53) एवं रोहिणी-D (वार्ड-54) हैं।  
वार्ड जीत 
रोहिणी-F (वार्ड-52) भाजपा 
रोहिणी-E (वार्ड-53) भाजपा 
रोहिणी-D (वार्ड-54) भाजपा 

4 of 9
मोहन सिंह बिष्ट - फोटो : अमर उजाला
3. मोहन सिंह बिष्ट, भाजपा विधायक- करावल नगर 
मोहन सिंह बिष्ट दिल्ली की करावल नगर से भाजपा के विधायक हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में बिष्ट ने आप के दुर्गेश पाठक को आठ हजार वोटों से हराया था। उनके विधानसभा क्षेत्र में पांच वार्ड श्री राम कालोनी (वार्ड-246), सादतपुर (वार्ड-247), करावल नगर वेस्ट ( वार्ड-248), सोनिया विहार (वार्ड-249) एवं सभापुर (वार्ड-250) हैं। 
वार्ड जीत 
श्री राम कालोनी (वार्ड-246) आप 
सादतपुर (वार्ड-247) भाजपा 
करावल नगर वेस्ट ( वार्ड-248) भाजपा 
सोनिया विहार (वार्ड-249) भाजपा 
सभापुर (वार्ड-250) भाजपा 



 
विज्ञापन

5 of 9
अजय महावर - फोटो : अमर उजाला
4. अजय महावर, भाजपा विधायक- घोंडा
अजय महावर दिल्ली से भाजपा के आठ विधायकों में से एक हैं। 2020 विधानसभा चुनाव में वह घोंडा विधानसभा सीट से विजयी हुए थे। इस चुनाव में उन्होंने आप के श्रीदत्त शर्मा को 28 हजार वोटों से करारी शिकस्त दी थी। महावर के विधानसभा क्षेत्र में चार वार्ड ब्रह्मपुरी (वार्ड-229), भजनपुरा (वार्ड-230), घोंडा (वार्ड-231) और यमुना विहार (वार्ड-232) आते हैं।
वार्ड जीत 
ब्रह्मपुरी (वार्ड-229) आप 
भजनपुरा (वार्ड-230) आप  
घोंडा (वार्ड-231) भाजपा  
यमुना विहार (वार्ड-232) भाजपा 


 
विज्ञापन

6 of 9
जितेन्द्र महाजन - फोटो : अमर उजाला
5. जितेंद्र महाजन, भाजपा विधायक- रोहतास नगर
जितेंद्र महाजन दिल्ली भाजपा के विधायक हैं। महाजन 2020 विधानसभा चुनाव में रोहतास नगर सीट से विधायक चुने गए थे। उन्होंने इस चुनाव में आप की सरिता सिंह को 13 हजार वोटों से हराया था। महाजन के विधानसभा क्षेत्र में चार वार्ड  अशोक नगर (वार्ड-221), राम नगर ईस्ट (वार्ड-222), रोहतास नगर (वार्ड-223) एवं वेलकम कॉलोनी (वार्ड-224) आते हैं।
वार्ड जीत 
अशोक नगर (वार्ड-221) भाजपा  
राम नगर ईस्ट (वार्ड-222) भाजपा 
रोहतास नगर (वार्ड-223) आप  
वेलकम कॉलोनी (वार्ड-224) भाजपा  

 
विज्ञापन

7 of 9
अनिल बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला
6. अनिल वाजपेयी, भाजपा विधायक- गांधी नगर
अनिल वाजपेयी 2020 विधानसभा चुनाव में  गांधी नगर सीट से विधायक चुने गए थे। वाजपेयी ने इस चुनाव में आप के नवीन चौधरी को हराकर जीत दर्ज की थी। उन्होंने आप उम्मीदवार को छह हजार वोटों से शिकस्त दी थी। वाजपेयी के विधानसभा क्षेत्र में तीन वार्ड गांधी नगर (वार्ड-212), शास्त्री पार्क (वार्ड-213) एवं आजाद नगर (वार्ड-214) आते हैं।
 
वार्ड जीत 
गांधी नगर (वार्ड-212) भाजपा  
शास्त्री पार्क (वार्ड-213) कांग्रेस  
आजाद नगर (वार्ड-214) भाजपा  

8 of 9
ओम प्रकाश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
7. ओम प्रकाश शर्मा, भाजपा विधायक-  विश्वास नगर 
ओम प्रकाश शर्मा 2020 विधानसभा चुनाव में विश्वास नगर सीट से जीते थे। उन्होंने आप के दीपक सिंघला को 16 हजार वोटों से हराया था। शर्मा 2015 के विधानसभा चुनाव में जीते दो विधायकों में से एक थे। शर्मा के विधानसभा क्षेत्र में चार वार्ड प्रीत विहार (वार्ड-204), आईपी एक्सटेंशन (वार्ड-205) , आनंद विहार (वार्ड-206) एवं विश्वास नगर (वार्ड-207) आते हैं।
वार्ड जीत 
प्रीत विहार (वार्ड-204) भाजपा 
आईपी एक्सटेंशन (वार्ड-205) आप 
आनंद विहार (वार्ड-206) भाजपा 
विश्वास नगर (वार्ड-207) आप  
विज्ञापन

9 of 9
अभय वर्मा - फोटो : अमर उजाला
8. अभय वर्मा, भाजपा विधायक- लक्ष्मी नगर 
अभय वर्मा दिल्ली विधानसभा के आठ भाजपा विधायकों में हैं। 2020 विधानसभा चुनाव में अभय लक्ष्मी नगर सीट से विधायक चुने गए थे। इस चुनाव में उन्होंने आप के नितिन त्यागी को महज 880 वोटों से हराया था। उनके विधानसभा क्षेत्र में चार वार्ड पांडव नगर (वार्ड-200), ललिता पार्क (वार्ड-201), शकरपुर (वार्ड-202) एवं लक्ष्मी नगर (वार्ड-203) आते हैं।
वार्ड जीत 
पांडव नगर (वार्ड-200) भाजपा 
ललिता पार्क (वार्ड-201) आप  
शकरपुर (वार्ड-202) भाजपा  
लक्ष्मी नगर (वार्ड-203) भाजपा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें