फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD Election 2022: आतिशी ने कहा- हमारे पास दिल्ली को खूबसूरत बनाने का प्लान, 'आप' जीतेगी 230 सीटें

सार

चुनाव में आम आदमी पार्टी किन मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है और उसे किन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है? इस पर आम आदमी पार्टी विधायक आतिशी ने खुलकर अमर उजाला के सवालों के जवाब दिए। प्रस्तुत है वार्ता के प्रमुख अंश-
विज्ञापन
AAP MLA Atishi - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi MCD Election 2022) में आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। पार्टी का दावा है कि वह इस बार चुनाव में 230 सीटें जीतकर विधानसभा चुनावों की तरह फिर एक नया रिकॉर्ड बनाएगी। आम आदमी पार्टी किन मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है और उसे किन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, इस पर हमारे संवाददाता ने आम आदमी पार्टी विधायक आतिशी से बात की। प्रस्तुत है वार्ता के प्रमुख अंश-

विज्ञापन




प्रश्न- आम आदमी पार्टी किन मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है?
- इस पूरे नगर निगम चुनाव में केवल एक मुद्दा है- साफ-सफाई और नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करना। हम जनता से केवल एक ही बात कह रहे हैं, 15 साल के शासन में भाजपा दिल्ली को साफ-सुथरा और कूड़ा मुक्त बनाने के लिए कुछ नहीं कर पाई। आप आम आदमी पार्टी को वोट दें, हम दिल्ली को विश्वस्तरीय शहर बनाएंगे। जिस तरह दिल्ली सरकार के कामों के लिए आज किसी को एक पैसा घूस नहीं देना पड़ता, उसी तरह नगर निगम को साफ-स्वच्छ और पारदर्शी बनाएंगे, घूसखोरी खत्म करेंगे। हमारे पास दिल्ली को गंदगी मुक्त, विश्वस्तरीय शहर बनाने का प्लान है। हम सत्ता में आने के बाद दिल्ली को विश्वस्तरीय शहर बनाने के लिए काम करेंगे, कूड़े के पहाड़ खत्म करेंगे।

प्रश्न- दिल्ली में सत्ता में आने के पहले आपने दिल्ली के विकास के लिए कई प्लान पेश किए थे और दिल्ली को विश्वस्तरीय शहर बनाने का दावा किया था। आम आदमी पार्टी ने सरकार में आने पर शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर कई बड़े बदलाव किए जिसकी चर्चा हो रही है। क्या आपके पास नगर निगम के लिए भी कोई प्लान है, जिसके बूते आप जमीनी स्तर पर बड़ा बदलाव करने में सफल रहेंगी।
विज्ञापन

- बिल्कुल। हमने दिल्ली में यह करके दिखाया है और नगर निगम में करके दिखाएंगे। आज कोई व्यक्ति सुबह अपने घर से बाहर कदम रखता है तो उसका सबसे पहला सामना कूड़े से होता है, वह अपने ऑफिस-दुकान या कहीं और जाए, वहां भी वह कूड़े का ढेर देखता है। शाम को वह घर आए तब तक वह कूड़े के आसपास ही रहने के लिए मजबूर है। हम दिल्ली की यह स्थिति बदलना चाहते हैं। दिल्ली साफ-सुथरी रहे, लोगों को बेसिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, नगर निगम में भ्रष्टाचार मुक्त सभी काम हों, यही हमारी योजना है। कूड़े को साफ करने के लिए पैसे की नहीं, नीयत की कमी है।

प्रश्न- आप नगर निगम से भ्रष्टाचार दूर करने की बात कर रही हैं। आप के कुछ नेताओं पर भी भ्रष्टाचार के आरोप हैं। जनता के सामने आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार और भाजपा के भ्रष्टाचार में से किसी एक को चुनने जैसी स्थिति बन रही है। क्या आपको लगता है कि मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और अखिलेश पति त्रिपाठी जैसे नेताओं पर लगे आरोपों का नुकसान उठाना पड़ेगा?
- हमारी जनता बहुत समझदार है। वह इन सारे आरोपों की सच्चाई समझती है। वह स्वयं देखती है कि जब उसे नगर निगम में किसी काम के लिए जाना पड़ता है तब उसे घूस देना पड़ता है, जबकि दिल्ली सरकार के अंदर आने वाले हर विभाग में उसका काम मुफ्त में होता है। यह अंतर ही हमारी पहचान है। हमें नहीं लगता कि भाजपा के लगाए गए आरोपों से जनता के मन में कोई अंतर पड़ने वाला है। उसने भाजपा को नगर निगम से विदा करने का मन बना लिया है और यही चुनाव परिणाम में दिखाई पड़ेगा।

प्रश्न- बीजेपी ने बेहद आक्रामक चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।आपके बड़े नेता गुजरात चुनाव में व्यस्त हैं, इसका कोई नुकसान नहीं हो रहा है? आपकी क्या योजना है?
- हमारा चुनाव प्रचार भी तेज गति से चल रहा है। हमारे नेता- कार्यकर्ता पूरी मेहनत से प्रचार कर रहे हैं। 23 नवंबर से चार दिनों के बीच हम 250 बड़ी सभाएं सभी वार्डों में करेंगे। गुजरात चुनाव के साथ होने से कोई अंतर नहीं पड़ रहा है। दिल्ली का चुनाव दिल्ली के कार्यकर्ता लड़ रहे हैं और गुजरात चुनाव में गुजरात के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। एक नगर निगम का चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने पूरे देश से जिस तरह मुख्यमंत्री बुलाए हैं, उसी से यह साफ हो जाता है कि उसके पास अपने काम के दम पर जीतने का कोई भरोसा नहीं है। यदि ऐसा होता तो भाजपा अपने काम के दम पर वोट मांगती, लेकिन हम देख रहे हैं कि वे केवल मुद्दे से भटकाने का काम कर रहे हैं। हम जनता के साथ जनता के दम पर चुनाव लड़ रहे हैं। अरविंद केजरीवाल जी भी समय-समय पर चुनाव प्रचार में जुटेंगे। कोई परेशानी नहीं है। हम 230 सीटें जीतने में कामयाब रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें