फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCCIA: अमेरिकी महावाणिज्य दूत बोले- साइबर सुरक्षा पहल शुरू की, भारत-अमेरिका दोनों को होगा फायदा

Tue, 27 Feb 2024 12:42 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अमेरिकी महावाणिज्यदूत माइक हैंकी ने कहा कि अमेरिका-भारत द्विपक्षीय संबंधों में साइबर मुद्दा प्राथमिक है। भारत और अमेरिका के पास साइबर सुरक्षा को कम करने की चुनौती है, जिससे डिजिटल क्रांति, समृद्धि और स्थिरता को बढ़ावा मिले।
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत अमेरिका के बीच आईटी कनेक्शन को मजबूत करने के लिए अमेरिकी वाणिज्य दूतावास ने महरत्ता चैंबर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्रीज एंड एग्रीकल्चर (एमसीसीआईए) की मदद से पहली साइबर सुरक्षा पहल शुरू की है। पहल का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर शीर्ष साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों को रोजगार पैदा करने और अत्याधुनिक समाधान विकसित करने के लिए एकजुट करना है। यह जानकारी अमेरिकी महावाणिज्यदूत माइक हैंकी ने दी। हैंकी सोमवार को एमसीसीआईए पुणे बिजनेस इंटरनेशनल बिजनेस समिट में शामिल हुए थे। 

समिट में उन्होंने कहा कि यह पहल शहर को साइबर स्पेस के मामले में एक मेंटरशिप मॉडल की ओर लेकर जाएगी। साइबर स्पेस से संबंधों को भी बढ़ावा मिलेगा। लॉन्चिंग सही समय पर हो रही हैं। प्रौद्योगिकियों का तेजी से विकास हो रहा है। हैंकी का कहना है कि  सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के विकास के लिए एक सुरक्षित और स्थिर साइबरस्पेस महत्वपूर्ण है। यह दुनिया भर के लोगों को ऑनलाइन सूचना के मुक्त प्रवाह से लाभ उठाने में सक्षम बनाता है। अमेरिका-भारत द्विपक्षीय संबंधों में साइबर मुद्दा प्राथमिक है। भारत और अमेरिका के पास साइबर सुरक्षा को कम करने की चुनौती है, जिससे डिजिटल क्रांति, समृद्धि और स्थिरता को बढ़ावा मिले। हम कृत्रिम बुद्धिमत्ता, उन्नत दूरसंचार सहित कई प्रौद्योगिकियों में परिवर्तन देख रहे हैं। वहीं, एमसीसीआईए के महानिदेशक प्रशांत गिरबाने ने नागरिकों, व्यापारियों और सरकारों को साइबर सुरक्षा पहला का रणनीतिक महत्व बताया

विज्ञापन


यूएसआईबीसी भी कर रहा सहयोग
यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल ने हाल ही में अपने एआई टास्क फोर्स के लॉन्च की घोषणा की। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यूएस और भारतीय नेतृत्व को एक साथ लाने में महत्वपूर्ण कदम है। व्यापार निकाय इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में काम करने वाली अग्रणी वैश्विक कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है। एआई-टीएफ एआई अवधारणाओं और सिद्धांतों को आगे बढ़ाएगा। एआई विकास, व्यावसायीकरण और प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देगा। यूएसआईबीसी अध्यक्ष अतुल केशप ने कहा कि एआई-टीएफ चैंबर ऑफ कॉमर्स के एआई सिद्धांतों और एआई पर ओईसीडी की सिफारिशों के समर्थन पर आधारित है। एआई-टीएफ एक गेम चेंजर है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का तेजी से विकस हो रहा है। हम एआई की विशाल क्षमता का इस्तेमाल करना चाहते हैं।
विज्ञापन







 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें