टैक्स चोरी पर लगाम कसने के लिए सरकार इलेक्ट्रॉनिक इनवॉयस प्रणाली लागू करने पर विचार कर रही है। इससे हर ट्रांजेक्शन जीएसटी नेटवर्क पर खुद रजिस्टर हो जाएगा और टैक्स चोरी मुमकिन नहीं होगी। जीएसटी परिषद ने इनवॉयस से जुड़े मुद्दों को जांचने के लिए दो उप समूह भी गठित किया है।
पढ़ें पूरी खबर-
शारदा चिटफंड घोटाला : राजीव कुमार की मुसीबतें बढ़ीं, सीबीआई ने भेजे ‘कागजात’
कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार की मुसीबतें बढ़ती ही जा रही हैं। करीब 2500 करोड़ रुपये के शारदा चिटफंड घोटाले के सिलसिले में के समन के बावजूद सोमवार को पूछताछ के लिए पेश नहीं होने पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को उन्हें कुछ अन्य ‘कागजात’ भेजे हैं।
पढ़ें पूरी खबर-
जम्मू में पाक की बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, मिलिट्री स्टेशन की जानकारी भेजने वाले दो गिरफ्तार
आर्मी स्टेशन (सैन्य कैंप) रतनूचक की जानकारी पाकिस्तान भेजने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सेना ने इस मामले में दो संदिग्धों को पकड़ा है जो वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर रहे थे। उनसे दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। जब इनकी जांच की गई तो उनमें एक दर्जन से ज्यादा नंबर पाकिस्तान के मिले हैं।
पढ़ें पूरी खबर-
दिल्लीवालों को आज से दिनभर परेशान करेगी लू, अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
दिल्ली में पड़ रही झुलसा देने वाली गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मंगलवार को चिलचिलाती धूप ने लोगों को दिनभर झुलसाया। गर्म हवाओं के कारण छांव में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी। बुधवार से लू चलने की शुरुआत होगी। यह स्थिति सप्ताह के अंत तक बने रहने की संभावना है।
पढ़ें पूरी खबर-
मुंबई : पायल तड़वी खुदकुशी मामले में आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार, मां ने किए कई खुलासे
बीवाईएल नायर अस्पताल की रेजीडेंट डॉक्टर पायल तड़वी को जातिसूचक शब्दों से प्रताड़ित करने के मामले में एक आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अगड़ीपाड़ा पुलिस ने मंगलवार को भक्ति मेहर को प्रारंभिक पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।
पढ़ें पूरी खबर-