फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire in Maharashtra: बल्लारपुर पेपर मिल के वुड डिपो में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 25 गाडियां मौजूद

Mon, 23 May 2022 04:11 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई

सार

ये लकड़ी डिपो बांस और लकड़ी से बना हुआ है, आग के तेजी से फैलने का एक कारण ये भी है। यहां बड़ी मात्रा में लकड़ी का भंडारण किया जाता है। पेपर कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि डिपो में करीब 40,000 टन लकड़ी का स्टॉक था, जो कि आग में स्वाहा हो गया।
विज्ञापन
आग (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बल्लारपुर पेपर मिल के लकड़ी डिपो में रविवार को भीषण आग लग गई थी। आग इतनी भयावह थी कि इसके कारण पास के एक राजमार्ग कुछ घंटों के लिए बंद कर दिया गया, जिससे राजमार्ग पर भारी जाम लग गया। सोमवार को अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर-अल्लापल्ली मार्ग पर स्थित बिल्ट ग्राफिक पेपर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के लकड़ी डिपो में रविवार शाम को आग लगी। हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन


डिपो में था 40,000 टन लकड़ी का स्टॉक 
जानकारी के मुताबिक, ये लकड़ी डिपो बांस और लकड़ी से बना हुआ है, आग के तेजी से फैलने का एक कारण ये भी है। यहां बड़ी मात्रा में लकड़ी का भंडारण किया जाता है। पेपर कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि डिपो में करीब 40,000 टन लकड़ी का स्टॉक था, जो कि आग में स्वाहा हो गया।

राजमार्ग को किया गया बंद
वहीं, घटनास्थन के पास ही एक पेट्रोल पंप और एक निजी कंपनी का बांस डिपो भी है। आग फैलते-फैलते वहां तक पहुंच गई थी। पुलिस अधिकारी ने कहा हालांकि पेट्रोल पंप में ईंधन का स्टॉक नहीं था और वह 10 दिनों से बंद था। उन्होंने कहा कि घटनास्थल के पास स्थित बल्लापुर-अल्लापल्ली राजमार्ग को रात के समय बंद कर दिया गया, जिससे सड़क पर पांच किलोमीटर तक का भारी जाम लग गया। अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह राजमार्ग को आम लोगों के लिए खोला गया है। 
विज्ञापन


जारी है आग पर काबू पाने का प्रयास
आग लगने की जानकारी पाकर मौके पर दमकल की 25 गाडियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में लगी है। आग इतनी भयावह थी कि 24 घंटे बीतने के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। बल्लारपुर के तहसीलदार ने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा कि दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। चंद्रपुर, बल्लारपुर शहर और कई अन्य स्थानों और कंपनियों से कई दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे हैं, आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें