फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में नहीं लागू हो सकती वैवाहिक बलात्कार की अवधारणाः केन्द्र

Fri, 11 Mar 2016 01:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली 
विज्ञापन
- फोटो : The hindu
विज्ञापन
वैवाहिक बलात्कार को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छिड़ी बहस के बीच केन्द्र सकार ने साफ कर दिया है कि यह अवधारणा भारतीय परिपेक्ष में लागू नहीं हो सकती। 
विज्ञापन


गुरुवार को लोकसभा में सवाल पूछा गया था कि क्या सरकार वैवाहिक बलात्कार को आपराधिक श्रेणी में रखने पर कोई विचार कर रही है, इस पर जवाब देते हुए महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा, वैवाहिक बलात्कार को लेकर अंतराष्ट्रीय स्तर पर जो अवधारणा बन रही है उसे भारतीय परिपेक्ष में लागू नहीं किया जा सकता। 

उसके पीछे कई वजह हैं जैसे, अशिक्षा, गरीबी, असंख्य सामाजिक रीति-रिवाज, धार्मिक विश्वास के अलावा शादी को समाज में एक संस्कार के रूप में स्वीकार करना। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एक अन्य सवाल के जवाब में मेनका गांधी ने कहा, महिलाओं की मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय हेल्पलाइन पर आगामी एक अप्रैल से राज्यों और केन्द्र शाषित प्रदेशों में शुरू कर दी जाएगी। 24 घंटे चलने वाली यह हेल्पलाइन महिलाओं को सावर्जनिक, पारिवारिक और कार्यस्‍थलों पर होने वाली समस्याओं से आपातकालीन निजात दिलाने के लिए कार्य करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें