रिजर्व बैंक ने भी अपने सभी बैंकों से शाखाएं 31 मार्च को खुली रखने को कहा है ताकि 2018-19 के लिए सभी सरकारी लेन-देन का कार्य पूरा हो सके। आरटीजीएस तथा एनईएफटी समेत सभी इलेक्ट्रानिक लेनदेन रविवार को भी होंगे। बीएसएनएल उपभोक्ता रविवार को भी अपने बिल जमा करा सकते हैं। सभी ग्राहक सेवा केंद्र खुले रहेंगे। सरकारी विभागों से जुड़े बिल, पेंशन सहित अन्य श्रेणी के वित्तीय बिल जमा करने किए जा सकेंगे।
पढ़ें पूरी खबर..
पीएम मोदी आज 'मैं भी चौकीदार’ कार्यक्रम के तहत लाखों पेशवरों से करेंगे बात
लोकसभा चुनाव से पहले 'मैं भी चौकीदार' कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से देश के लाखों 'चौकीदारों' और अन्य पेशवरों से बातचीत करेंगे। इस कार्यक्रम में देश के अन्य हिस्सों से भी अलग-अलग क्षेत्र के पेशेवर उनके साथ जुड़ेंगे।
पढें पूरी खबर..
चुनावी रण में आज होंगी सीएम की दो जनसभाएं, गाजियाबाद और नोएडा में बरसेंगे योगी
पहले चरण के चुनाव प्रचार के लिए रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की पश्चिमी यूपी की दो बड़ी लोकसभा सीटों गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर में दो बड़ी जनसभाएं करेंगे। गाजियाबाद में दोपहर सवा एक बजे घंटाघर रामलीला मैदान में जनता को संबोधित करेंगे।
पढें पूरी खबर..
दो बच्चे पैदा करने पर स्थानीय महिलाओं को प्रोत्साहित करेगी सिक्किम सरकार
सिक्किम डेमोक्रे टिक फ्रंट (एसडीएफ) पार्टी, राज्य में प्रजनन दर में गिरावट आने के कारण स्थानीय समुदायों से संबंधित महिलाओं को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता पीडी राय ने संवाददाताओं से बात करते हुए बताया कि ‘सिक्किम में प्रजनन दर 1.2 बच्चों की खतरनाक दर से गिर गई है।’
पढें पूरी खबर..
नया दौर: एक अप्रैल से आपकी जिंदगी में होंगे ये अहम अदलाव
ट्राई के नियमों के तहत 31 मार्च तक टीवी चैनल पैक का चुनाव करने का आखिरी मौका है। ऐसा नहीं करने पर एक अप्रैल से डीटीएच व केवल सेवाएं प्रभावित होंगी। लोगों को इसके लिए ज्यादा शुल्क चुकाना पड़ सकता है।
पढें पूरी खबर..