फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मराठों के लिए कुनबी प्रमाणपत्र: 11-23 अक्तूबर तक मराठवाड़ा का दौरा करेगा पैनल; रेल की पटरियों पर मिले पत्थर

Fri, 06 Oct 2023 10:49 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

कुनबी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का हिस्सा हैं। समिति की पहली बैठक 11 अक्तूबर को छत्रपति संभाजीनगर संभागीय आयुक्त कार्यालय में होगी और इसके बाद 12 अक्तूबर को जालना कलेक्ट्रेट में बैठक होगी।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मराठाओं को कुनबी जाति प्रमाण पत्र देने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) निर्धारित करने के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा गठित पैनल 11 से 23 अक्तूबर के बीच मराठवाड़ा का दौरा करेगा। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सेवानिवृत्त न्यायाधीश संदीप शिंदे की अध्यक्षता वाली समिति ने लोगों से (हैदराबाद) निजाम युग के दस्तावेज, वंशावली, शैक्षिक और राजस्व प्रमाण, उस युग के दौरान हस्ताक्षरित समझौते और अन्य संबंधित दस्तावेज प्रदान करने की अपील की है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व), प्रधान सचिव (कानून और न्याय), और संबंधित जिलों के जिला कलेक्टर पैनल के सदस्य होंगे, जबकि छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व में औरंगाबाद) संभागीय आयुक्त इसके सदस्य-सचिव होंगे।
विज्ञापन


कुनबी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का हिस्सा हैं। समिति की पहली बैठक 11 अक्तूबर को छत्रपति संभाजीनगर संभागीय आयुक्त कार्यालय में होगी और इसके बाद 12 अक्तूबर को जालना कलेक्ट्रेट में बैठक होगी।

16 अक्तूबर को परभणी कलेक्टर कार्यालय में, 17 अक्तूबर को हिंगोली कलेक्टर कार्यालय में और 18 अक्तूबर को नांदेड़ कलेक्टर कार्यालय में एक बैठक आयोजित की जाएगी।समिति 21 अक्तूबर को लातूर कलेक्टर कार्यालय में, 22 अक्तूबर को धाराशिव (पूर्व में उस्मानाबाद) कलेक्टर कार्यालय में और 23 अक्तूबर को बीड कलेक्टर कार्यालय में बैठक करेगी।

जालना में मराठा आरक्षण नेता मनोज जरांगे पाटिल की भूख हड़ताल के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने छह सितंबर को पैनल की घोषणा की थी। मराठवाड़ा क्षेत्र सितंबर 1948 में मुक्त होने और महाराष्ट्र में विलय होने तक हैदराबाद निजाम के शासन में था।

पुणे: रेल पटरियों पर मिले पत्थर, ड्राइवर को समय रहते सतर्क करने पर टली दुर्घटना
पुणे शहर के पास अकुर्डी और चिंचवड़ स्टेशनों के बीच रेल पटरियों पर पत्थर पड़े देखे गए। समय रहते सूचना मिलने पर लाइन पर आ रही मुंबई जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के ड्राइवर को सतर्क कर दिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने पटरी पर ये पत्थर रखे।

समानांतर पटरियों पर चल रही पुणे जाने वाली उपनगरीय ट्रेन के एक सतर्क गार्ड ने पत्थरों को देखा और चिंचवड़ स्टेशन मास्टर को सूचित किया। सूचना मिलने पर चिंचवड़ के स्टेशन मास्टर ने ट्रैक पर आ रही 16352 अप नागरकोइल-मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) एक्सप्रेस के लोको पायलट (चालक) को सतर्क किया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक से बोल्डर हटाए जाने तक ट्रेन रुकी रही। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने इस कृत्य के लिए जिम्मेदार उपद्रवियों की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें