फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: कंधमाल में हथियारों से लैस माओवादियों ने वाहन जलाए, सर्च अभियान जारी

Tue, 25 Oct 2022 05:10 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओडिशा

सार

इस घटना को पुलिस द्वारा चलाए जा रहे तलाशी अभियान और मुठभेड़ का बदला लेने की कार्रवाई की वजह से अंजाम देना माना जा रहा है।
विज्ञापन
maoists(सांकेतिक तस्वीर )
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के कंधमाल जिले में हथियारों से लैस माओवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाले वाहनों और अन्य उपकरणों को आग के हवाले कर दिया। घटना सोमवार को फूलबनी से करीब 85 किलोमीटर दूर शूद्र ग्राम पंचायत के जरगी गांव के पास हुई। 
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के केकेबीके (कंधमाल-कालाहांडी-बौध-नयागढ़) संभाग के उग्रवादी हिंसा में शामिल थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला समेत करीब 20 से 25 माओवादियों ने सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाले दो ट्रैक्टरों, दो अर्थ मूवर्स और अन्य उपकरणों में आग लगा दी।

इस घटना को पुलिस द्वारा चलाए जा रहे तलाशी अभियान और मुठभेड़ का बदला लेने की कार्रवाई की वजह से अंजाम देना माना जा रहा है। माओवादियों को पकड़ने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने पिछले कुछ समय से तलाशी अभियान चलाया हुआ है। एसडीपीओ आर राघवेंद्र रेड्डी ने कहा कि विद्रोहियों ने रविवार को एक आदिवासी व्यक्ति की पुलिस मुखबिर होने के संदेह में गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस लगातार माओवादियों को तलाश करने में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें