फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: केरल में आपस में भिड़ीं कार और सरकारी बस; पांच लोगों की मौत, कई घायल

Mon, 02 Dec 2024 11:55 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
केरल के अलाप्पुझा में भीषण सडक हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि सोमवार रात को कार और केएसआरटीसी बस की आपस में टक्कर हो गई। जिसके चलते कार सवार पांच युवकों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हादसा रात करीब 10 बजे कलारकोड के पास हुआ। मृतक कथित तौर पर एक सरकारी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र हैं। हालांकि उनकी अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त कार में सात लोग सवार थे, जिनमें से पांच की मौत हो गई।

पुलिस के सूत्रों ने यह भी बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए उसे तोड़कर अंदर बैठे युवकों को बाहर निकाला गया। उन्होंने यह भी बताया कि बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन


 तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में सोमवार शाम एक तेज रफ्तार लॉरी ने 7 सब्जी विक्रेताओं को कुचल दिया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। सब्जी विक्रेता राजमार्ग के किनारे सब्जियां बेच रहे थे। लॉरी हैदराबाद से विकाराबाद जिले की ओर जा रही थी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें