फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: आंध्र प्रदेश में कार-ट्रक की टक्कर, दो महिलाओं समेत छह की मौके पर मौत; तीर्थयात्रा से लौट रहे थे सभी

Fri, 23 May 2025 04:25 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती

सार

आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में भीषण सड़क हादसे की खबर है। यहां एक कार और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि ये दुर्घटना शुक्रवार को दोपहर करीब 1.40 बजे प्रकाशम जिले के कोमारोलु मंडल के मोटू गांव में कडप्पा, गिड्डालुरू, मरकापुर और अन्य स्थानों को जोड़ने वाले राजमार्ग पर हुई। यहां कार के ट्रक से टकराने से छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं वहीं एक अन्य घायल भी हो गया। पुलिस ने बताया कि सभी पीड़ित स्टुअर्टपुरम गांव के थे।

प्रकाशम जिले के पुलिस अधीक्षक ए आर दामोदर ने बताया कि दुर्घटना के समय आठ लोग महा नंदी में तीर्थयात्रा से लौट रहे थे। दामोदर ने बताया कि दुर्घटना तब हुई जब कार गलत दिशा में ट्रक की ओर मुड़ गई और उससे टकरा गई। उन्होंने कहा कि पुलिस को संदेह है कि कार चालक को झपकी आ गई थी, जिसके कारण उसने गलत दिशा में उसे मोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें