फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा हादसा: मिजोरम में पत्थर की खदान से अब तक 11 श्रमिकों के शव बरामद, एक मजदूर अभी भी लापता, रेस्क्यू जारी

Wed, 16 Nov 2022 02:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल

सार

हनथियाल जिले के उपायुक्त ने बताया कि पांच एक्सकेवेटर, एक स्टोन क्रशर और एक ड्रिलिंग मशीन मलबे में दबे हुए हैं। अब तक 11 लोगों के शव बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
मिजोरम में पत्थर की खदान धंसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिजोरम के हनथियाल जिले में एक पत्थर की खदान ढहने के कारण आठ श्रमिकों की मौत हो गई। यह घटना हनथियाल जिले के मौदढ़ इलाके में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे हुई। हनथियाल जिले के उपायुक्त ने बताया कि हनथियाल जिले में एक पत्थर की खदान ढहने से कई मजदूरों फंसे थे जिनमें से 11 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मामले में एनजीटी ने स्वत: संज्ञान लेते हुए प्रशासन से जवाब मांगा है।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
अधिकारियों के मुताबिक, हनथियाल जिले के मौदढ़ में निजी कंपनी के कर्मचारी अपने लंच ब्रेक से लौटे ही थे कि पत्थर की खदान धंस गई। उत्खनन और ड्रिलिंग मशीनों के साथ कई श्रमिक खदान के नीचे दब गए। लीट गांव और हनथियाल कस्बे के स्वयंसेवक बचाव अभियान के लिए मौके पर पहुंचे। राज्य आपदा मोचन बल, सीमा सुरक्षा बल और असम राइफल्स को खोज और बचाव कार्यों में मदद के लिए बुलाया गया है। खदान ढाई साल से चालू है।

हनथियाल के अतिरिक्त उपायुक्त सैजिकपुई ने मंगलवार रात ताजा जानकारी देते हुए बताया कि खोज और बचाव दल ने मिजोरम के हनथियाल जिले के मौदरह गांव में पत्थर की खदान के मलबे से तीन और शव बरामद किए हैं। अब तक कुल 11 शव बरामद किए जा चुके हैं। एक शख्स अभी भी लापता है। उन्होंने कहा कि शवों को निकालने के लिए बीएसएफ, असम राइफल्स, एनडीआरएफ, राज्य पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें तलाशी अभियान में लगी हुई हैं।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा
पीएम मोदी ने मिजोरम में पत्थर खदान गिरने से हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

बंगाल के पांच मृतकों को नौकरी देगी बंगाल सरकार: ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हमारी सरकार मिजोरम में पत्थर की खदान ढहने की घटना में पश्चिम बंगाल के पांच मृतकों के परिवारों को नौकरी और मुआवजा राशि देगी।

ये है मृतकों और लापता व्यक्तियों की सूची


रेस्क्यू में लगी बीएसएफ की टीम
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की एक टीम भी सोमवार दोपहर मिजोरम के हनहथियाल जिले में एक पत्थर की खदान गिरने के बाद फंसे मजदूरों को बचाने में लगी है, बीएसएफ द्वारा मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य पुलिस सोमवार दोपहर मिजोरम के हनहथियाल जिले के मौदरह गांव में घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रही थी। अब तक आठ शव निकाले जा चुके हैं, जबकि बारह और श्रमिकों के अभी भी फंसे होने की आशंका है।


हनहथियाल के पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने बताया कि घटना दोपहर तीन बजे हुई, जब एबीसीआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के श्रमिक जिले के मौदढ़ गांव में स्थित पत्थर की इस खदान में काम कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे के वक्त इसमें दर्जनों लोग काम कर रहे थे। एक श्रमिक खदान में से निकलने में सफल हो गया, लेकिन बाकी ऐसा नहीं कर सके और वे मलबे में फंस गए। देर शाम तक मलबे से किसी को भी निकाला नहीं जा सका था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें