फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताओं की बीमारी से भाजपा परेशान, अमित शाह के बाद अब रामलाल भी बीमार

Thu, 17 Jan 2019 12:20 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। पार्टी ने इसके लिए बड़े पैमाने पर रैलियां आयोजित करने की योजना भी बनाई है, लेकिन इनपर अब सस्पेंस कायम हो गया है। क्योंकि पार्टी के नेताओं के लिए ये दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं। वह स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं। चलिए जानते हैं कि कौन से नेता स्वास्थ्य से संबंधित बीमारियों से जूझ रहे हैं-
विज्ञापन

अमित शाह 

2 of 8
सिलवासा में अमित शाह
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू हुआ है। बुधवार देर रात उनकी मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आनन फानन में एम्स में भर्ती किया गया। रात करीब 9 बजकर 12 मिनट पर एम्स में दाखिल होने से पहले उनके इलाज के लिए वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम तैनात हो गई। म्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर के अनुसार, अमित शाह को वीवीआईपी वार्ड 301 में रखा है। प्रोटोकॉल एवं बीमारी के चलते उन्हें आइसोलेशन में फिलहाल रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि पिछले दो दिन से अमित शाह को बदन दर्द, छाती में दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हो रही थी। कहा जा रहा है कि उन्हें एक दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण जेटली

3 of 8
अरुण जेटली
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। जेटली के स्वास्थ्य, और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बारे में अभी कोई अधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहना चाहता। वह अपना इलाज कराने के लिए रविवार से अमेरिका में हैं। उनके कार्यालय सूत्रों के अनुसार अगले सप्ताह तक वित्त मंत्री अपना चिकित्सीय परीक्षण कराकर लौट सकते हैं। हालांकि,  मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जेटली को सॉफ्ट टिश्यू सरकोमा नाम का एक दुर्लभ किस्म का कैंसर होने का पता चला है।

रविशंकर प्रसाद

4 of 8
केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद - फोटो : ANI
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को फिलहाल अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्हें आईसीयू से प्राइवेट वार्ड स्थानांतरित किया गया था। प्रसाद को श्वसन नली में दिक्कत के बाद सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।उनकी हालत स्थिर है। केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री को फेफड़ा चिकित्सा विभाग में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

मनोहर परिकर

5 of 8
manohar parrikar
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर बीते 11 महीने से बीमार चल रहे हैं। वह अग्नाश्य की बीमारी से पीड़ित हैं। साल 2018 के शुरुआती 3 महीने अमेरिका में इलाज कराने के बाद उनाक इलाज एम्स में इलाज चला। उन्हें 16 दिसंबर को एम्स से छुट्टी मिली। इसके करीब दो माह बाद वे सार्वजनिक तौर पर लोगों के सामने आए। एम्स से छुट्टी मिलने के बाद वह 14 अक्तूपर को गोवा लौट आए थे। इस दौरान वह काफी कमजोर नजर आ रहे हैं। वह नाक में दवा डालने वाले पाईप के सहारे से सचिवालय भी पहुंचे थे।
विज्ञापन

सुषमा स्वराज

6 of 8
सुषमा स्वराज - फोटो : ANI
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी इस वक्त पूर्ण रूप से स्वस्थ्य नहीं हैं। इसी के चलते उन्होंने 2019 में लोकसभा चुनाव न लड़ने का फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह 2016 में कह चुकी हैं कि उनकी किडनी फेल हो गई है और वो डायलसिस पर हैं। इसके बाद उनका किडनी का ऑपरेशन हुआ। 
विज्ञापन

नितिन गडकरी

7 of 8
 केंद्रीय जल संसाधन, गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी कुछ समय से बीमार चल रहे हैं। कुछ समय पहले वे एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां उनका शुगर लेवल लो हो गया और वे बेहोश हो गए। 

राम लाल

8 of 8
ramlal
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम लाल को नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें तेज बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next