फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Green Hydrogen: मंडाविया बोले- हरित हाइड्रोजन के उत्पादन को सस्ता व सुलभ बनाए उद्योग जगत, ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से हो काम 

Fri, 24 Jun 2022 09:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मंडाविया ने कहा कि सरकार अकेले हरित ऊर्जा के लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकती है। इसके लिए उद्योगों, शिक्षाविदों और सरकार के बीच तालमेल की जरूरत है।
विज्ञापन
मनसुख मंडाविया - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया ने उद्योग जगत से पर्यावरण अनुकूल ‘हरित हाइड्रोजन’ के उत्पादन को किफायती और सुलभ बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भौगोलिक लाभ के कारण भारत के पास हरित हाइड्रोजन के क्षेत्र में अपार सभावनाएं हैं।

विज्ञापन


मंडाविया ने कहा कि सरकार अकेले हरित ऊर्जा के लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकती है। इसके लिए उद्योगों, शिक्षाविदों और सरकार के बीच तालमेल की जरूरत है। सरकार ने राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन के तहत वर्ष 2030 तक 50 लाख टन हरित हाइड्रोजन के उत्पादन और नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता से संबंधित विकास को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा है। 

एक आधिकारिक बयान में मंडाविया के हवाले से कहा गया, हमें अनुसंधान और उत्पादन क्षेत्र में बढ़ने और हरित हाइड्रोजन के विकास और उत्पादन में नवाचार करने की जरूरत है। सरकार अकेले हरित ऊर्जा के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकती।  इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने सभी से न केवल देश के लिए बल्कि दुनिया के लिए हरित हाइड्रोजन के उत्पादन को सस्ता और सुलभ बनाने की दिशा में काम करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस दिशा में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से काम होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें