फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन की बात: पीएम मोदी आज करेंगे देशवासियों के साथ संवाद 

Sun, 31 Jan 2021 06:23 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि 31 जनवरी को रेडियो पर 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देशवासियों के साथ संवाद करेंगे। मन की बात कार्यक्रम का ये 73वां संस्करण है। कार्यक्रम ऐसे वक्त में हो रहा है जब राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। 
विज्ञापन


ठीक एक दिन बाद यानी सोमवार को संसद में देश का बजट भी पेश किया जाना है। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने कृषि कानूनों समेत अन्य मसलों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा भी खोल रखा है। 

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री कोविड-19 टीकाकरण पर भी अपनी बात रख सकते हैं। प्रधानमंत्री का संवाद सुबह 11 बजे शुरू होगा। इस कार्यक्रम को आकाशवाणी पर लाइव सुना जा सकता है। प्रधानमंत्री मोदी के ट्विटर पेज और भाजपा के ट्विटर और फेसबुक पेज पर भी इसे सुना जा सकता है। 
विज्ञापन


इसका प्रसारण आकाशवाणी, डीडी और नरेंद्र मोदी एप पर भी किया जाएगा। मोबाइल फोन पर इस कार्यक्रम को सुनने के लिए 1922 नंबर पर मिस्ड कॉल किया जा सकता है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें