फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डब्ल्यूएचओ ने कहा- गर्भवती स्त्रियां ले सकती हैं कोरोना वैक्सीन

Sun, 31 Jan 2021 06:12 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, जिनेवा
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य संगठन - फोटो : social media
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अपने पुराने रुख में बदलाव करते हुए गर्भवती महिलाओं के कोविड-19 (कोरोना वायरस) वैक्सीन लेने पर कोई खतरा नहीं होने की बात कही है। इससे पहले संगठन ने गर्भवतियों को फिलहाल वैक्सीन नहीं लगाए जाने के निर्देश सभी देशों को दिए थे।

विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ ने शुक्रवार को कहा, गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को गंभीर स्तर के कोविड-19 का खतरा सबसे अधिक होता है, लेकिन गर्भावस्था में वैक्सीन से सुरक्षा का आकलन करने के लिए बहुत कम आंकड़े उपलब्ध हैं।

सर्वोच्च स्वास्थ्य संस्था ने कहा, फिर भी हमारे पास ऐसी वैक्सीन के बारे में जो जानकारी उपलब्ध है, उसके आधार पर यह मानने का कोई प्रमुख कारण नहीं है कि ऐसा कोई विशेष खतरा होगा, जो गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन लगवाने से होने वाले लाभों से आगे निकल जाएगा।
विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ ने कहा, इसके चलते जिन गर्भवती महिलाओं (स्वास्थ्यकर्मी या पुलिसकर्मी) में सार्स-कोव-2 वायरस के संपर्क में आने का खतरा सबसे ज्यादा है या ऐसी समस्या है, जो गंभीर बीमारी के खतरे को बढ़ाती है, उन्हें उनके डॉक्टर की सलाह से कोरोना वैक्सीन लगवाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें