खुफिया ब्यूरो में 28 साल से अधिक समय तक सेवा देने के बाद वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एके पटनायक को नैटग्रिड का सीईओ बनाया गया है।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के दामाद पटनायक 1983 बैच के गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। नैटग्रिड एक एकीकृत खुफिया ग्रिड है।
एक सरकारी आदेश के मुताबिक वह इस पद पर सेवानिवृत्त होने की तारीख 31 दिसंबर 2018 तक बने रहेंगे।