फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका-मंगेतर ने जहर खाकर जान दी, भाई की हालत गंभीर

Thu, 14 Jul 2016 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सैदनगर (रामपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्यार किसी से तो शादी की तैयारी किसी और से। इसका खुलासा होने पर एक युवक की मंगेतर और प्रेमिका ने जहर खाकर जान दे दी। कार्रवाई और बदनामी के डर से प्रेमी के भाई ने भी जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। नाजुक हालत में उसे दिल्ली रेफर किया गया है।
विज्ञापन


दोनों युवतियों को दफना दिया गया है। पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी गई। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव का है। नगलिया आकिल गांव निवासी एक ग्रामीण की बेटी की शादी गांव के एक युवक के संग तय हो गई थी, लेकिन युवक का किसी दूसरी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

प्रेम प्रसंग की जानकारी युवक की मंगेतर को नहीं थी। उसे जब इसकी जानकारी हुई तो उसने युवक से झगड़ा किया और जहर खा लिया। उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

युवक की प्रेमिका ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया

आत्महत्या - फोटो : Demo Pic
मंगलवार की देर शाम हुई इस घटना की जानकारी मिलने के बाद दूसरे गांव में रहने वाली युवक की प्रेमिका ने भी बुधवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी भी मौत हो गई। चौबीस घंटे में गांव की दो युवतियों की मौत की जानकारी के बाद सन्नाटा पसर गया। दोनों मौतों की जानकारी प्रेमी युवक को हुई तो उसके परिवार में भी हड़कंप मच गया।

बदनामी व कार्रवाई के डर से प्रेमी युवक के भाई ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे परिवार के लोग इलाज के लिए दिल्ली ले गए हैं। फिलहाल पुलिस को किसी भी तरह की सूचना नहीं दी गई है।

परिवार के लोगों ने दोनों युवतियों के शवों को बुधवार को गांव में दफना दिया है। थानाध्यक्ष अजीमनगर कुशलवीर सिंह का कहना है कि ऐसी किसी घटना की जानकारी पुलिस के पास नहीं आई है। यदि कोई शिकायत आएगी तो उसकी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें