फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: तेंगनौपाल जिले में भीषण गोलीबारी; आश्रय कैंप पर हमले की कोशिश, किसी के हताहत की खबर नहीं

Fri, 08 Sep 2023 10:46 AM IST
श्वेता महतो अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल

सार

शुक्रवार सुबह करीब 6.15 बजे असम राइफल्स, संदिग्ध मैतेई और कुकी उपद्रवियों के बीच भीषण गोलीबारी हो रही है। जानकारी के मुताबिक इसमें गोलियों के साथ बम के गोले भी दागे जा रहे हैं।
विज्ञापन
Manipur Violence - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंसाग्रस्त मणिपुर के तेंगनौपाल जिले में शुक्रवार सुबह से ही भीषण गोलीबारी जारी है। गोलीबारी तेंगनौपाल जिले के अंतर्गत जनरल क्षेत्र मोनलोई, पल्लेल में हो रही है। इस बीच, ग्रामीणों ने आश्रय कैंप पर हमले की कोशिश की, जिस पर बीएसएफ के जवानों ने तुरंत कार्रवाई की। अभी तक इसमें किसी के हताहत की खबर नहीं है। खबर लिखे जाने तक फायरिंग जारी थी।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 6.15 बजे असम राइफल्स, संदिग्ध मैतेई और कुकी उपद्रवियों के बीच भीषण गोलीबारी हो रही है। जानकारी के मुताबिक इसमें गोलियों के साथ बम के गोले भी दागे जा रहे हैं। असम राइफल्स के जवान उपद्रवियों का डटकर मुकाबला कर रहे हैं और जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं। यह गोलीबारी शुक्रवार सुबह करीब 6.15 बजे तेंगनौपाल जिले के अंतर्गत जनरल क्षेत्र मोनलोई, पल्लेल में हुई।

गोलीबारी की घटना के बीच, मोनलोई, पल्लेल क्षेत्रों के आसपास के गांवों के भारी संख्या में कुकी ग्रामीण बीएसएफ के नेमखोचिन मेमोरियल स्कूल, पल्लेल तेंगनौपाल जिले के सीएचक्यू स्थान पर पहुंचे। यहां 200 से 250 से अधिक की संख्या में लोगों आश्रय दिया गया है। भीड़ ने आश्रय कैंप पर हमले की कोशिश की। बीएसएफ के जवानों ने उनको पहले समझाने की कोशिश की लेकिन भीड़ उग्र होने लगी। लोगों की सुरक्षा और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बीएसएफ के जवानों को गोली चलानी पड़ी। इसमें किसी के हताहत की फिलहाल कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें