फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर: इंफाल में कर्फ्यू लगने के बाद हालात में सुधार; थौबल, काकचिंग समेत कई जिलों में दी गई छूट

Fri, 22 Sep 2023 11:28 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

पूर्वी और पश्चिमी इंफाल के अधिकारियों ने नगर पालिका, बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पीएचईडी के कर्मचारियों, मीडियाकर्मियों और विमान यात्रियों को कर्फ्यू के दायरे से छूट दी है। 
 
विज्ञापन
Manipur Clash - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंफाल के पूर्वी और पश्चिमी दो जिलों में कर्फ्यू लगने के बाद शुक्रवार को हालात चिंताजनक के साथ सामान्य रहा। गुरुवार को पुलिस स्टेशनों में प्रदर्शनकारियों के प्रदर्शन के बाद जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया था। दरअसल, प्रदर्शनकारी उन पांच युवकों की रिहाई की मांग कर रहे हैं, जिन्हें पुलिस ने वर्दी पहनने और हथियार ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


पूर्वी इंफाल जिले के पोरोम्पट हेंगेंग और पश्चिमी इंफाल जिले के सिंग्जामेई और क्वाकेथेल पुलिस स्टेशन पर हमला के दौरान 30 से अधिक लोग घायल हो गए थे, उनमें से ज्यादातर महिलाएं थी। घायलों में आरएएफ के जवान में शामिल थे। पूर्वी और पश्चिमी इंफाल के अधिकारियों ने नगर पालिका, बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पीएचईडी के कर्मचारियों, मीडियाकर्मियों और विमान यात्रियों को कर्फ्यू के दायरे से छूट दी है। 

वहीं थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर समेत इंफाल घाटी में कर्फ्यू में ढील दी गई है, जिससे की आम नागरिक जरूरत और रोजमर्रा की चीजें खरीदने के लिए बाहर निकल सके। थौबल जिले में सुबह के पांच से लेकर रात के नौ बजे तक और बिष्णुपुर में सुबह के पांच से लेकर शाम के पांच बजे तक कर्फ्यू में छूट दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें