फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur Violence: पुलिस शस्त्रागार से हथियार लूट मामले में CBI की कार्रवाई, सात लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर

Sun, 03 Mar 2024 12:28 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

मणिपुर में पिछले साल तीन मई से जातीय हिंसा जारी है। इस हिंसा के दौरान कई बदमाशों ने पुलिस शस्त्रागार से हथियार और गोला-बारूद लूट लिए थे। इस मामले में अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सात आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है।
विज्ञापन
सीबीआई की जांच जारी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मणिपुर जातीय हिंसा के दौरान बिष्णुपुर पुलिस शस्त्रागार से हथियार और गोला-बारूद की लूट के मामले में सात आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। इनमें से पांच के खिलाफ पूर्व में इंफाल के पांगेई में मणिपुर पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (एमपीटीसी) शस्त्रागार में लूट के मामले में भी आरोपपत्र दायर किया जा चुका है।

विज्ञापन


इन लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि जांच एजेंसी ने हाल में असम के गुवाहाटी में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कामरूप (मेट्रोपोलिटन) की अदालत के समक्ष आरोपपत्र दाखिल किया। इसमें लैशराम प्रेम सिंह, खुमुकचम धीरेन उर्फ थपकपा, मोइरंगथेम आनंद सिंह, अथोकपम काजीत उर्फ किशोरजीत, लौकराकपम माइकल मंगांगचा उर्फ माइकल, कोंथौजम रोमोजीत मेइती उर्फ रोमोजीत और कीशम जॉनसन उर्फ जॉनसन को आरोपी बनाया गया है।

आरोपियों में लैशराम प्रेम सिंह और खुमुकचम धीरेन उर्फ थपकपा को छोड़कर बाकी पांच को पूर्व में इंफाल के पांगेई में एमपीटीसी पुलिस शस्त्रागार से लूट के मामले में आरोपी बनाया गया था। यह घटना पिछले साल 4 मई को हुई थी। सातों आरोपियों में से मोइरांगथेम फिलहाल न्यायिक हिरासत में है, लेकिन बाकी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन


300 से अधिक हथियार लूटे
पिछले साल 3 अगस्त को बिष्णुपुर के नारानसीना में उग्र भीड़ ने द्वितीय इंडिया रिजर्व बटालियन मुख्यालय के दो कमरों से 300 से अधिक हथियार, 19,800 गोला-बारूद, 9,000 कारतूस, एक एके राइफल, तीन राइफल, 195 सेल्फ-लोडिंग राइफल, पांच एमपी-4 बंदूक, 16.9 एमएम की पिस्तौल सहित अन्य हथियार लूट लिए थे।

पीएलए का सदस्य रहा है मोइरांगथेम
आरोपियों में शामिल मोइरांगथेम आनंद सिंह को प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) और कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (नोयोन) का पूर्व सदस्य बताया जाता है। बाकी घाटी स्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े बताए जा रहे हैं। मोइरांगथेम को एनआईए ने पिछले साल म्यांमार स्थित विद्रोही समूहों के साथ संबंध रखने और मणिपुर में मौजूदा जातीय अशांति का फायदा उठाकर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें