फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: कांगपोकपी जिले में कम तीव्रता वाला विस्फोट; किसी के हताहत की खबर नहीं, सुरक्षाबल सतर्क

Fri, 17 Nov 2023 03:01 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

सूत्रों के मुताबिक घटना शुक्रवार सुबह करीब 9.30 बजे की है। यह इलाका इंफाल पूर्व जिले के पीएस थौबल के पास और कांगपोकपी जिले के मफौ कुकी गांव के पास की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के कांगपोकपी जिले के मफौ कुकी गांव के पास शुक्रवार सुबह एक कम तीव्रता वाला विस्फोट हुआ है। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के बाद गांव के नजदीकी सुरक्षाबलों को सतर्क कर दिया गया है। अभी विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक घटना शुक्रवार सुबह करीब 9.30 बजे की है। यह इलाका इंफाल पूर्व जिले के पीएस थौबल के पास और कांगपोकपी जिले के मफौ कुकी गांव के पास की है। रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक यह एक छोटा आईईडी ब्लॉस्ट भी हो सकता है या फिर कुकी गांव के स्वयंसेवकों द्वारा लगाए गए ट्रेप में भी विस्फोट हो सकता है। जानकारी के मुताबिक कई गांवों के स्वयंसेवकों ने गांवों की सीमा चेतावनी के तौर पर ट्रेप लगाए हैं, हो सकता है यह विस्फोट उसी में हुआ हो।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक विस्फोट की आवाज सुनने के बाद नजदीकी सुरक्षाबलों को सतर्क कर दिया गया है। घटना की विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें