फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: मणिपुर में असम राइफल्स पर हमला, ब्लास्ट के बाद गोलीबारी, प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन ने ली जिम्मेदारी

सार

गुरुवार सुबह असम राइफल्स का एक वाहन टेंग्नोपाल के सैबोल में गश्त कर रहा था। बता दें, यह नियमित गश्त थी। इस दौरान, सुबह करीब सवा आठ बजे उग्रवादियों ने सैन्य वाहन के नीचे आईईडी ब्लास्ट कर दिया।
विज्ञापन
assam rifles - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में उग्रवादियों ने सेना पर हमला कर दिया। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन ने असम राइफल्स के जवानों पर हमला किया था। जानकारी के अनुसार, उग्रवादियों ने असम राइफल्स के बारूदी सुरंग-संरक्षित वाहन के नीचे कम तीव्रता वाला आईईडी ब्लास्ट किया था। घटना राज्य के टेंग्नोपाल जिले की है। 
विज्ञापन


गश्त वाहन पर हुआ हमला
पुलिस के अनुसार, प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। गुरुवार सुबह असम राइफल्स का एक वाहन टेंग्नोपाल के सैबोल में गश्त कर रहा था। बता दें, यह नियमित गश्त थी। इस दौरान, सुबह करीब सवा आठ बजे उग्रवादियों ने सैन्य वाहन के नीचे आईईडी ब्लास्ट कर दिया। हालांकि, बख्तरबंद वाहन होने के कारण सभी जवान सुरक्षित हैं। पुलिस का कहना है कि ब्लास्ट के तुरंत बाद हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। 

आदिवासी संगठन ने की हमले की निंदा
पुलिस ने बताया कि जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की है। असम राइफल्स ने अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। आदिवासी संगठन कुकी इंपी ने हमले की निंदा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें