फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: दो गुटों के बीच गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत; तलाशी अभियान में भारी मात्रा में हथियार बरामद

Sat, 30 Dec 2023 03:07 PM IST
श्वेता महतो अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल

सार

अधिकारी ने बताया कि जब ग्राम रक्षक गांव की रखवाली कर रहा था, तभी कुछ आतंकियों ने उन्हें गोली मार दी। ग्राम रक्षक के शव को रिजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सायंसेस में पोस्ट मॉर्टम के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन
MANIPUR VIOLENCE - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में शनिवार सुबह दो गुटों में भीषण फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार तड़के करीब 3.45 बजे कांगपोकपी और इम्फाल पश्चिम जिले की सीमा के अंतर्गत कडांगबंद क्षेत्र में युद्धरत समुदायों के स्वयंसेवकों के बीच भीषण गोलीबारी हुई। यह गोलीबारी करीब आधे घंटे तक चली। घटना के दौरान मैतेई गांव के एक स्वयंसेवक, इंफाल पश्चिम जिले के मयांग लांगजिंग के निंगोम्बम की गोली लगने से मौत हो गई। हिंसा को और बढ़ने से रोकने के लिए इलाके में तैनात सुरक्षाबलों को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन


बंदूकधारियों की सुरक्षाबलों से मुठभेड़, पुलिस कमांडो घायल
अज्ञात बंदूकधारियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक पुलिस कमांडो जी. पोंखामलुंग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम लगभग 3.50 बजे बंदूकधारियों ने पुलिस कमांडो को ले जा रहे वाहनों को उस समय निशाना बनाया, जब वे मोरेह से की लोकेशन प्वाइंट (केएलपी) की ओर बढ़ रहे थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, न्यू मोरेह के प्रवेश द्वार और एम चाहनौ गांव के पास अंधाधुंध गोलीबारी जारी थी।

पुलिस ने तीन घरों को लगाई आग
सूत्रों के मुताबिक पुलिसकर्मी को गोली लगने की घटना के बाद, मणिपुर पुलिस कमांडो ने लांगनोम गांव के कुकी समुदाय के तीन घरों को जला दिया। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि ये घर किसके हैं। हालांकि आग से किसी जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं है। वहीं, गोलीबारी में घायल मणिपुर पुलिस कमांडो की पहचान जी. पोंखामलुंग के रूप में हुई है।
विज्ञापन




कैसे शुरू हुआ हिंसा 
मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं। राज्य में तब से अब तक कम से कम 160 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। हिंसा में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं।

मणिपुर में संयुक्त तलाशी अभियान में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद
 मणिपुर में भारतीय सुरक्षाबलों ने शनिवार सुबह एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इसमें भारी मात्रा में हथियार बरामद हुआ है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे से दोपहर तक बीएसएफ की एक संयुक्त टीम, 16 असम राइफल्स, सीआरपीएफ और सगोलमंग पुलिस की टुकड़ियों ने मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले के अंतर्गत दोलाईथाबी बांध, लीतानपोकपी पहाड़ी क्षेत्र और हाओरोंगकोम पहाड़ी क्षेत्र के सामान्य क्षेत्रों में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान 12 अनाधिकृत कच्चा मोर्चा को नष्ट कर दिया गया। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को 9 मिमी की एक सीएमजी, 16 ग्रेनेड, 9 हैंड ग्रेनेड, 9 एचडी कार्ट्रिज, 30 ट्यूब लॉन्चिंग, 24 आर्मिंग रिंग, 32 जिंदा 12 बोर आरडीएस। बरामद हथियारों को आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय थाने में रखा गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें