फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर: 'जिंदगी अपने दम पर जी जाती है', कर्नल पिता के साथ उग्रवादी हमले में मृत मासूम अबीर का वीडियो वायरल

Sun, 14 Nov 2021 06:06 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, इंफाल

सार

कर्नल विप्लव त्रिपाठी के साथ उनकी पत्नी अनुजा और बेटा अबीर भी नक्सली हमले का शिकार हो दुनिया से अलविदा कह गया है। 
विज्ञापन
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में उग्रवादी हमले में शहीद असम राइफल्स के कमांडिंग अफसर विप्लव त्रिपाठी के छह साल के बेटे अबीर का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें अबीर अपने स्कूल के कार्यक्रम में शहीद भगतसिंह की वेशभूषा धारण कर मंच से भाषण देता नजर आता है। वह भगतसिंह का संदेश कहता है, 'जिंदगी तो बस अपने दम पर जी जाती है, दूसरों के कंधे पर तो जनाजे उठते हैं।' 

विज्ञापन


कर्नल विप्लव त्रिपाठी के साथ उनकी पत्नी अनुजा और बेटा अबीर भी नक्सली हमले का शिकार हो दुनिया से अलविदा कह गया है। 

क्या है वायरल वीडियो में
वायरल वीडियो किसी स्कूल के कार्यक्रम का है। इसमें अबीर ने भगत सिंह की भूमिका निभाई थी। अबीर ने सिर पर भगत सिंह की तरह टोपी लगा रखी है। चेहरे पर भगत सिंह की तरह ही मूंछें बनाई गई हैं। तिरंगे के सामने खड़ा होकर अबीर इंकलाब जिंदाबाद का नारा बुलंद करता है। अमर उजाला वायरल वीडियो अबीर का ही होने की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो देखने के बाद लोग अबीर के हौसले व साहस की प्रशंसा करते हैं। साथ ही नक्सली  हमले में उसकी मौत पर दुख जताते हैं। 

देखें वीडियो-
 

मणिपुर नगा पीपुल्स फ्रंट ने किया हमला
कर्नल त्रिपाठी पर उग्रवादी संगठन मणिपुर नगा पीपुल्स फ्रंट ने  हमला किया था। इसमें असम राइफल्स के चार सदस्य, अबीर के पिता कमांडिंग अफसर विप्लव त्रिपाठी, उनका बेटा अबीर, त्रिपाठी की पत्नी अनुजा भी हो गईं। मणिपुर नगा पीपुल्स फ्रंट ने  हमले में शामिल लोगों को बधाई संदेश भेजा। उसने अबीर और उसकी मां की मौत पर दुख भी जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें