फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर: नौवीं से बारहवीं तक के स्कूल 10 अगस्त से फिर से शुरू होंगे

Mon, 07 Aug 2023 09:09 PM IST
शक्तिराज सिंह अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल

सार

निदेशालय के मुताबिक 'कक्षा I से VIII के लिए स्कूल खोलने के लिए जारी 3 जुलाई 2023 के समसंख्यक आदेश के क्रम में, राज्य में कक्षा 9 से 12 तक के सभी स्कूल 10 अगस्त, 2023 (गुरुवार) से फिर से शुरू होंगे। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के शिक्षा स्कूल निदेशालय ने सोमवार को घोषणा की कि राज्य में कक्षा नौवीं से बारहवीं कक्षा के लिए सभी स्कूल 10 अगस्त से फिर से शुरू होंगे। इस संबंध में निदेशालय ने सभी जोनल शिक्षा अधिकारियों को सभी संबंधितों को सूचित करने और तदनुसार आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन


निदेशालय के मुताबिक 'कक्षा I से VIII के लिए स्कूल खोलने के लिए जारी 3 जुलाई 2023 के समसंख्यक आदेश के क्रम में, राज्य में कक्षा 9 से 12 तक के सभी स्कूल 10 अगस्त, 2023 (गुरुवार) से फिर से शुरू होंगे। अधिसूचना के अनुसार, मणिपुर में नौवीं से बारहवीं कक्षा वाले 1229 स्कूल विभिन्न प्रबंधनों द्वारा संचालित हैं। निदेशालय ने बताया कि बहाली का आदेश 28 स्कूलों पर लागू नहीं होगा क्योंकि वे वर्तमान में राहतों में तब्दील किए गए हैं। इन स्कूलों को फिर से शुरू करने के लिए अलग से आदेश बाद में जारी किया जाएगा, इन स्कूलों के छात्रों के लिए पर्याप्त प्रतिपूरक उपाय किए जाएंगे ताकि किसी विद्यार्थी का नुकसान नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें