मणिपुर के पूर्व आदिवासी और पहाड़ी क्षेत्र विभाग मंत्री और तडुबी निर्वाचन क्षेत्र से एनपीपी के मौजूदा विधायक एन. काइसी का निधन हो गया है। बता दें कि, नेशनल पीपुल्स पार्टी के विधायक ने लंबी बीमारी के चलते 58 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है।
मणिपुर के पूर्व मंत्री और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के विधायक एन काइसी का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे। नागा मूल के विधायक एन. काइसी सेनापति जिले के ताडुबी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं और एनपीपी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन
सीएम बीरेन सिंह ने निधन पर जताया शोक
वहीं मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने एनपीपी विधायक एन. काइसी के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि मणिपुर के लोगों के लिए उनकी सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री उन्होंने श्रद्धांजिल अर्पित करने के लिए उनके आवास पर गए और अपनी संवेदना व्यक्त की।
उनकी सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा- सीएम
सीएम बीरेन सिंह ने कहा, 'काइसी मृदुभाषी, बहुत अच्छे इंसान और अच्छे नेता थे। जब वह बीमार थे, तब मैंने उनसे दो बार संपर्क किया था। उनके निधन पर बहुत दुख हुआ।' वहीं सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में, मुख्यमंत्री ने कहा, 'ताडुबी विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित विधायक एन काइसी के निधन पर मुझे गहरा दुख हुआ है। मणिपुर के लोगों के लिए उनकी सेवा और हमारे राज्य की भलाई के लिए उनकी प्रतिबद्धता को हमेशा याद रखा जाएगा।'
विज्ञापन
2017-2020 तक राज्य सरकार में मंत्री थे एन. काइसी
उन्होंने कहा, 'दुख की इस घड़ी में, मेरी हार्दिक संवेदनाएं उनके परिवार, प्रियजनों और उन सभी लोगों के साथ हैं, जो उनका बहुत सम्मान करते थे। उनकी आत्मा को शांति मिले और हम उनके द्वारा किए गए काम को जारी रखकर उनकी स्मृति का सम्मान करें।' एनपीपी विधायक एन. काइसी 2017-2020 तक जनजातीय और पहाड़ी क्षेत्र विभाग के मंत्री थे।