मणिपुर में लोजपा के इकलौते विधायक करम श्याम बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। पूर्व मंत्री श्याम इंफाल पश्चिम जिले में लिलोंग चाजिंग मेरेनखोंग में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि भाजपा अगले विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत के बाद श्याम की मदद से सत्ता में फिर से लौटेगी। श्याम को भाजपा के राज्य मुख्यालय में एक कार्यक्रम में सम्मानित भी किया गया।