फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर: केंद्रीय सुरक्षा बलों और मणिपुर पुलिस की बड़ी सफलता; भारी मात्रा में हथियार, बारूद और ग्रेनेड बरामद

Sat, 18 Nov 2023 06:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल

सार

रिपोर्ट में कहा गया है कि मणिपुर के विभिन्न जिलों में पहाड़ी और घाटी दोनों में कुल 134 नाके/चौकियां स्थापित की गईं और पुलिस ने राज्य के विभिन्न जिलों में उल्लंघन के संबंध में 1135 लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
Manipur Police - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में पिछले 24 घंटों में केंद्रीय सुरक्षा बलों और मणिपुर पुलिस की संयुक्त टीमों ने मणिपुर के बिष्णुपुर और अंतर-जिलों के संवेदनशील स्थानों पर 'घेराबंदी और तलाशी अभियान' में हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री का जखीरा बरामद किया है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक शनिवार सुबह 6 बजे से 8 बजे तक 5 सिख रेजिमेंट, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान बिष्णुपुर पुलिस स्टेशन के तहत उयुकपोक गांव के एक स्थान पर किए गए ऑपरेशन में मैगजीन के साथ दो एसएलआरएस, जीवित गोला बारूद के साथ एक कार्बाइन, चार ग्रेनेड, एक स्मोक बम, दो इंच पैरा बम और विस्फोटक सामग्री जब्त किया गया है। 

इसके अलावा शुक्रवार को राज्य पुलिस और भारतीय सेना ने इंफाल पश्चिम जिले के सीमांत इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। ऑपरेशन के दौरान मैगजीन के साथ एक एके-56 राइफल, मैगजीन के साथ एक 9एमएम पिस्तौल, दो ग्रेनेड, चार इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार और गोला-बारूद बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि बरामद सामान को आगे की कार्यवाही के लिए संबंधित पुलिस स्टेशनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


एक आधिकारिक रिपोर्ट में कहा गया है कि मणिपुर के विभिन्न जिलों में पहाड़ी और घाटी दोनों में कुल 134 नाके/चौकियां स्थापित की गईं और पुलिस ने राज्य के विभिन्न जिलों में उल्लंघन के संबंध में 1135 लोगों को हिरासत में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें