फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: सपने में देखा कि लगी है लॉटरी, अगले दिन जीता 23 करोड़ का जैकपॉट

Sun, 06 Oct 2019 10:19 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कर्नाटक के मंगलूरू में रहने वाले एक व्यक्ति का आबूधाबी में 23 करोड़ रूपये का जैकपॉट लगा है। मंगलूरू के 24 वर्षीय मोहम्मद फैयाज को आबूधाबी से फोन आया कि आपका जैकपॉट लगा है। फैयाज का आबूधाबी में 12 मिलियन दिरहम (करीब 23 करोड़ रुपये) का जैकपॉट लगा है। 

विज्ञापन


इसे लेकर फैयाज ने बताया कि इससे पहले वह छह बार लॉटरी के टिकट खरीद चुका हैं। लेकिन उसने आखिरी बार 30 सिंतबर को आबूधाबी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बिग टिकट लॉटरी टिकट खरीदा था। 

फैयाज ने बताया कि एक दिन उसे सपना आया कि उसे जैकपॉट लगा है और अगले दिन ही आबूधाबी से फोन आया कि आपका जैकपॉट लगा है। वहीं, बिग टिकट के आयोजकों ने बताया कि कंपनी ने फैयाज को जैकपॉट जीतने की जानकारी देने के लिए चार बार फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। उसने आखिरकार पांचवी बार फोन उठाया जिसके बाद उसे इस बात की जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


फैयाज ने बताया कि वर्तमान में वह मुंबई में अकाउंटेंट की नौकरी करता है। उसके परिवार में एक बहन और एक भाई है। किडनी की बीमारी के चलते उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। उसने बताया कि वह इन पैसों का इस्तेमाल अपने भाई-बहन की पढ़ाई और घर बनवाने में करेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें