कर्नाटक के मंगलौर में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को झूठी कॉल करने वाला शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। शख्स को बम को लेकर झूठ खबर फैलाने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। इस शख्स का नाम वसंत है और इसकी उम्र 33 साल है।
वसंत करकला तालुक के के मुडरडी गांव के बल्लाडी थुंडूगुड्डे का रहने वाला है। वसंत को उसके घर के पास से ही गिरफ्तार किया गया है। मंगलौर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने बम को लेकर की गई फेक कॉल के बारे में बाजा पुलिस को बताया, जिसके बाद पुलिस ने हेबरी पुलिस को अलर्ट किया और वसंत को गिरफ्तार किया गया।