फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Helicopter Crash: 'बादलों में गुम होने के बाद आई तेज आवाज...' इस शख्स ने बनाया था हेलिकॉप्टर का आखिरी वीडियो

Fri, 10 Dec 2021 05:45 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश के इतिहास के सबसे दर्दनाक हादसों में से एक बुधवार हो हुई दुर्घटना में सीडीएस रावत समेत 13 लोगों की जान चली गई। आज इन सभी का अंतिम संस्कार होना है। वहीं, इस हादसे से तुरंत पहले हेलिकॉप्टर का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो एक स्थानीय फोटोग्राफर ने रिकॉर्ड किया था। पढ़िए पूरी रिपोर्ट... 
 
विज्ञापन
हादसे का शिकार हेलिकॉप्टर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में बुधवार को हुए हेलिकॉप्टर हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधूलिका रावत और 11 अन्य सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई थी। इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि यह हादसे का शिकार हुए एमआई-17 हेलिकॉप्टर की अंतिम उपलब्ध क्लिप है। इस हादसे ने पूरे देश में शोक की लहर ला दी है।

विज्ञापन


यह वीडियो एक स्थानीय वेडिंग फोटोग्राफर ने रिकॉर्ड किया था। वह बुधवार को अपने एक मित्र और उसके परिवार के साथ कुछ तस्वीरें खींचने गए थे। जहां वह ये तस्वीरें खींच रहे थे यह हादसा वहां से कुछ ही दूरी पर हुआ। इस फोटोग्राफर का नाम वाई जो उर्फ कुट्टी है। कुट्टी के अनुसार उन्होंने हेलिकॉप्टर की आवाज सुनी तो वीडियो बनाने लगे। कुछ देर बाद हेलिकॉप्टर बादलों में गुम हो गया और एक तेज आवाज सुनाई दी। 



खराब मौसम व कम दृश्यता हो सकती है इस हादसे की वजह
इसके बाद कुट्टी और उनके साथियों ने उस पहाड़ी की ओर जाने की कोशिश की जहां हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हुआ था। लेकिन, पुलिस ने उन्हें रोक लिया था। बाद में कुट्टी ने ये फुटेज पुलिस के साथ साझा की। इस वीडियो में बादलों के बीच गुम होने और हादसे का शिकार होने से पहले चंद पलों के लिए हेलिकॉप्टर को देखा जा सकता है। कुट्टी का मानना है कि हादसे के पीछे खराब मौसम और कम दृश्यता कारण हो सकती है।
विज्ञापन


सुलूर एयरबेस से भरी थी उड़ान, वेलिंगटन एयरबेस पहुंचना था
बता दें कि इस हेलिकॉप्टर में 14 लोग सवार थे जिनमें से 13 की हादसे में मौत हो गई। इसने सुलूर एयरबेस से सुबह 11.38 बजे उड़ान भरी थी और इसे 12.15 बजे वेलिंगटन एयरबेस पर पहुंचना था। लेकिन, सुलूर एयरबेस का हेलिकॉप्टर से संपर्क 12.08 बजे टूट गया। हादसे से पहले हेलिकॉप्टर से कोई इमरजेंसी कॉल भी नहीं मिली थी। हादसे का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है  और इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें