फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: ब्रेकअप से नाराज युवक ने प्रेमिका को फांसी देने की कोशिश की, मामला दर्ज

Sun, 12 Dec 2021 03:11 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, नागपुर

सार

आरोपी एक चोरी के मामले में पकड़ा गया था, इसके बाद से लड़की ने उससे बात करना बंद कर दिया था, जिसकी वजह से आरोपी नाराज था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नागपुर में ब्रेकअप से नाराज 23 वर्षीय युवक ने अपनी प्रेमिका को फांसी लगाकर मारने की कोशिश की।  पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार नागपुर के कोरडी इलाके की है। युवक का नाम आदेश दुर्गादास तिरपुड़े है जो अब फरार है।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ समय पहले तिरपुड़े चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसकी प्रेमिका ने उससे बात करना बंद कर दिया था। आगे उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वह लड़की के घर में घुसा, उसे थप्पड़ मारा और छत की छड़ से दुपट्टे से लटकाने की कोशिश की।

सौभाग्य से, लड़की का चचेरा भाई उसके घर आ गया और लड़की को तिरपुड़े से बचा लिया लेकिन आरोपी को पकड़ने में नाकाम रहा, तिरपुड़े मौके से भाग गया। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है, आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें