फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: त्रिशूर में वेस्ट नाइल बुखार से एक शख्स की मौत, राज्य की स्वास्थ्य मंत्री ने जिलों को सतर्क रहने के लिए कहा

Mon, 30 May 2022 06:05 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, तिरुवनंतपुरम (केरल)

सार

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि जिलों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। वेस्ट नाइल बुखार जापानी बुखार के समान लक्षणों वाला है। लेकिन यह बीमारी जापानी बुखार जितनी गंभीर नहीं है। लेकिन सावधान रहना जरूरी है।
 
विज्ञापन
वीना जॉर्ज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के त्रिशूर जिले में वेस्ट नाइल बुखार के कारण रविवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि मच्छरों के विकास को नियंत्रित करना और स्रोत को नष्ट करना इस बीमारी को रोकने के लिए आवश्यक है। 

विज्ञापन


पिछले तीन वर्षों में मच्छर जनित इस रोग के चलते हुई मौत का यह पहला मामला है। पीड़ित का नाम पुथनपुरक्कल जोबी (47) था जो त्रिशूर जिले के पनंचेरी का रहने वाला था। इस मामले पर केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने स्पष्ट किया है कि चिंता की कोई बात नहीं है। 

जिलों को सतर्क रहने की चेतावनी
उन्होंने कहा कि जिलों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। वेस्ट नाइल बुखार जापानी बुखार के समान लक्षणों वाला है। लेकिन यह बीमारी जापानी बुखार जितनी गंभीर नहीं है। लेकिन सावधान रहना जरूरी है।
विज्ञापन


 पानी कहीं भी इकठ्ठा न हो
स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि राज्य ने पहले ही एहतियाती उपाय जारी कर दिया है क्योंकि जलवायु परिवर्तन के कारण संक्रामक रोगों का खतरा है। हमारे रक्षात्मक उपायों को मजबूत किया जाना चाहिए। मच्छरों के विनाश के स्रोत पर जोर दिया जाना चाहिए। व्यक्तियों को अपने घरों और आसपास को साफ रखना चाहिए। पानी कहीं भी इकठ्ठा न हो।

परेशानी होने पर तुरंत अस्पताल में हों भर्ती
मंत्री ने राज्य के लोगों से यह भी अनुरोध किया कि यदि उन्हें बुखार या बीमारी के अन्य लक्षणों का अनुभव होता है, तो उन्हें अस्पताल में भर्ती होना चाहिए। जब त्रिशूर जिले में वेस्ट नाइल के प्रकोप का संदेह हुआ, तो जिला चिकित्सा कार्यालय की एक विशेष टीम ने कन्नारा के रोगी के क्षेत्र का दौरा किया और निवारक उपाय तेज कर दिए। 

राज्य में अलर्ट जारी
उन्होंने कहा कि जिला वेक्टर कंट्रोल यूनिट ने विभिन्न हिस्सों से नमूने एकत्र किए और उन्हें परीक्षण के लिए भेजा है। मौत के बाद राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें