फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: शख्स ने ट्रैवल एजेंसी की महिला कर्मचारी पर चाकू से किया हमला, वीजा प्रक्रिया में देरी पर हुआ था विवाद

Tue, 24 Jan 2023 04:29 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

पुलिस ने बताया कि महिला को पास के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर है।
विज्ञापन
हमला (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोच्चि में मंगलवार को एक व्यक्ति ने ट्रैवल एजेंसी की महिला कर्मचारी की गर्दन पर कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। दरअसल, विदेश यात्रा के लिए वीजा प्रक्रिया में देरी को लेकर पहले दोनों के बीच विवाद हुआ। 

विज्ञापन


एर्नाकुलम दक्षिण पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।  

उन्होंने बताया कि महिला को पास के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह 11.30 बजे के बाद हुई, जब व्यक्ति अपने वीजा की स्थिति के बारे में पूछताछ करने के लिए ट्रैवल एजेंसी पहुंचा।  

पुलिस ने बताया कि वह ट्रैवल एजेंसी के मालिक पर हमला करने के इरादे से कथित तौर पर चाकू लेकर आया था।  पुलिस ने दावा किया कि जब महिला कर्मचारी ने उसे बताया कि ट्रैवल एजेंसी के मालिक वहां नहीं है तो उसने उसकी ही गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने वीजा के लिए ट्रैवल एजेंसी को कुछ पैसे दिए थे और ऐसा लगता है कि इसमें देरी इस घटना का कारण है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें