फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal Accident: बंगाल में सड़क किनारे पेड़ से टकराने से एक व्यक्ति की मौत, 14 अन्य घायल

Thu, 16 Jun 2022 06:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मालदा (पश्चिम बंगाल)

सार

अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान माझरा निवासी सुशील महतो के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए गाजोल ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया और उनमें से आठ को मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में गुरुवार को एक वाहन के सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया। हादसे में 58 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान 14 अन्य लागों के घायल होने की खबर है।

विज्ञापन


गाजोल पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे माझरा ग्राम पंचायत के डांगापारा इलाके में उस समय हुई, जब चालक ने यात्री वाहन से नियंत्रण खो दिया और वह सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। वाहन पाकुआ इलाके से गाजोल जा रहा था, तभी हादसा हुआ।

अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान माझरा निवासी सुशील महतो के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए गाजोल ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया और उनमें से आठ को मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया। वे बमोंगोला पुलिस स्टेशन सीमा के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं। अधिकारी ने बताया कि महतो के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें