फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चप्पल में कैमरा फिट कर लेने लगा लड़कियों की स्कर्ट के नीचे वाली फोटो

Fri, 12 Jan 2018 02:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
चप्पल में कैमरा
विज्ञापन

नीचता की सारी हद पार कर देने वाली एक खबर सामने आई है। लड़कियों और महिलाओं की स्कर्ट के नीचे से तस्वीरें लेने वाला एक जालसाझ पकड़ा गया है। यह शख्स अपनी चप्पल में मोबाइल को ऐसे फिट कर लेता था कि मिलने वाली लड़कियों को कुछ भी भनक नहीं लग पाती थी और बातचीत की आड़ में यह उनकी अश्लील फोटो निकाल लिया करता था। 

विज्ञापन


एक मीडिया समूह के मुताबिक इस शख्स की पहचान बैजू के रूप में की गई है। वहीं मामला केरल के त्रिशूर जिले का है जहां कलोलसवम (स्कूल ऑर्ट फेस्टीवल) के दौरान यह अपनी चप्पल में छुपे कैमरे से लड़कियों की स्कर्ट के नीचे से तस्वीरें खींचने लगा।

कहां लगाया था कैमरा?

दरअसल चप्पल के एक छेद पर नीचे से उसने मोबाइल का कैमरा प्लेस किया। वहीं मोबाइल चप्पल की सोल में इस तरह फिट कर लिया कि किसी को दिखाई ही ना दे। इससे कैमरे का मुंह ऊपर होने की वजह से उसे आसानी से अपने मंसूबे पूरे करने का मौका मिल गया।
विज्ञापन


कैसे पकड़ा गया?

लड़कियों को तो इस बात का पता नहीं चला लेकिन इस शख्स पर पुलिस को शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने इसे धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक उसने शख्स को कई अजीबो-गरीब हरकतें करते देखा तो उन्हें पहले ही शक हो गया कि वो अपने पैरों से जरूर कुछ अलग करने की कोशिश कर रहा है। 

भीड़ में जिस तरह यह संदेहास्पद शख्स चलता और खड़ा होता पुलिस को यह समझने में देर नहीं लगी कि जरूर यह किसी खास मकसद से ऐसा कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने इसे हिरासत में लिया और मामला खुल सका।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें