फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: केरल की बस में अधेड़ ने महिला के सामने की अश्लील हरकत, पुलिस ने दबोचा; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Thu, 01 Jun 2023 07:02 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर

सार

पुलिस ने बताया कि जब एक महिला पैय्यानूर के पास चेरुपुझा में एक निजी बस में सवार हुई, तो उसमें एक आदमी बैठा अखबार पढ़ रहा था और उसके अलावा वहां कोई नहीं था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल की बस में एक अधेड़ शख्स द्वारा महिला से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। हालांकि, महिला का शिकायत पर व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि आरोपी की पहचान बीनू एन के रूप में हुई है और वह नाल्लोमपुझा का रहने वाला है और उसकी गिरफ्तारी दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि घटना रविवार की है, जब एक महिला पैय्यानूर के पास चेरुपुझा में एक निजी बस में सवार हुई, तो उसमें एक आदमी बैठा अखबार पढ़ रहा था और उसके अलावा वहां कोई नहीं था। अखबार पढ़ते-पढ़ते उसने अपना गुप्तांग दिखाना शुरू कर दिया और महिला के सामने ही खुले तौर पर हस्तमैथुन करने लगा।

यह भी पढ़ें- छेड़छाड़ करने वाले मनचले युवक को पुलिस ने पकड़ा, अश्लील हरकतें करते वक्त पीड़िता ने बनाया था वीडियो
विज्ञापन


महिला ने पूरी घटना अपने कैमरे में कैद कर ली, पूरी घटना सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए कथित वीडियो में देखी जा सकती है। वहीं कुछ देर बाद वह आदमी उठा और बस से उतर गया। गिरफ्तार व्यक्ति पेशे से ड्राइवर है। पुलिस ने बताया कि हम आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश कर रहे थे। चूंकि उसने वीडियो में नकाब पहन रखा था, इसलिए उसकी पहचान करने में कुछ समय लगा। उसकी गिरफ्तारी गुरुवार को दर्ज की गई।
विज्ञापन


ऐसा पहली बार नहीं है जब केरल में किसी व्यक्ति ने ऐसी नीच हरकत की है। इससे लगभग दो हफ्ते पहले, एर्नाकुलम जिले में एक युवक को एक महिला के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार करने और एक चलती बस में उसके जननांगों को दिखाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि मौके पर बस कंडक्टर ने पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह उससे छूट कर सड़का पार करके भाग गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें