फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरुपुर में दिनदहाड़े युवक की पीट-पीटकर हत्या

Mon, 14 Mar 2016 05:36 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • अंतरजातीय विवाह किया था और इससे उनके परिवार वाले नाराज थे
  • किसी ने भी दंपति की मदद करने की कोशिश नहीं की
विज्ञापन
ऑनर किलिंग - फोटो : NDTV
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के तिरुपुर में एक दलित शख्‍स को तीन लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला जबकि उसकी पत्‍नी को भी बुरी तरह घायल कर दिया। सूत्र इसे ऑनर किलिंग का मामला बता रहे हैं क्योंकि दोनों ने आठ माह पहले अंतरजातीय विवाह किया था और इससे उनके परिवार वाले नाराज थे। मरने वाले का नाम शंकर और पत्नी का कौशल्या बताया जा रहा है।
विज्ञापन


घटना के वक्त वह पालानी के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। घटना भरे बाजार में हुई और वहां मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे और किसी ने भी दंपति की मदद करने की कोशिश नहीं की।

घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जिसमें देखा जा सकता है कि भीड़ के सामने हमलावर उस शख्‍स को सड़क पर घसीट रहे हैं। व्‍यक्ति की हत्‍या करने के बाद हमलावरों ने महिला को पीटना शुरू कर दिया
विज्ञापन


महिला के बेहाल होकर जमीन पर गिर जाने के बाद भी हमलावर उसे पीटते रहे। उसके बाद हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस दोनों को अस्पताल ले गयी इस दौरान युवक ने दम तोड़ दिया जबकि महिला की हालत नाजुक है। पुलिस के अनुसार हमलावर महिला के घरवालों की ओर से आए थे। पुलिस ने हमलावरों की तलाश के लिए व्‍यापक अभियान छेड़ा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें