सोशल मीडिया पर गुरुवार को एक व्यक्ति द्वारा पीड़ित को बेल्ट से पीटने और बाद में अन्य लोगों के हमले में शामिल होने और फिर उसे जमीन पर फेंके गए बिस्कुट खाने के लिए मजबूर करने का वीडियो वायरल हो गया।
पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ में एक 20 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर पिटाई करने और उसे जमीन पर फेंके गए बिस्कुट खाने के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर गुरुवार को एक व्यक्ति द्वारा पीड़ित को बेल्ट से पीटने और बाद में अन्य लोगों के हमले में शामिल होने और फिर उसे जमीन पर फेंके गए बिस्कुट खाने के लिए मजबूर करने का वीडियो वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि घटना मंगलवार को पिंपरी-चिंचवड़ औद्योगिक बस्ती के उपनगर थेरगांव में हुई।
वकाड पुलिस के अनुसार, एक आरोपी पीड़ित व्यक्ति से उसके नाम से बुलाने और 'भाई' शब्द का इस्तेमाल नहीं करने से नाराज था। सिर्फ इसी वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा, "उसे जमीन पर फेंके गए बिस्कुट खाने के लिए कहा गया और पीटा गया। हमने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तीन आरोपी वयस्क हैं, जबकि दो किशोर हैं।"