फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा के चुनावी गठबंधन का ममता बनर्जी ने किया स्वागत

Sun, 13 Jan 2019 06:21 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा के बीच हुए चुनावी गठबंधन का पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वागत किया है। ममता ने ट्वीट किया, ‘लोकसभा चुनाव के लिए अखिलेश और मायावती की पार्टी के बीच हुए गठबंधन का मैं स्वागत करती हूं।’ ममता को भाजपा का मुखर विरोधी माना जाता है। 

विज्ञापन



बता दें कि ममता पिछले करीब एक साल से आम चुनाव में भाजपा के खिलाफ महागठबंधन बनाने की कोशिश में लगी हुई हैं। हाल में ममता ने कहा था कि अगर लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा के बीच गठबंधन होता है तो भाजपा को वहां बुरी हार का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें