फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता बनर्जी: त्रिपुरा में भाजपा के खेमे में मारी सेंध, एक विधायक जल्द हो सकता है टीएमसी में शामिल

Tue, 05 Oct 2021 03:10 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद टीएमसी अन्य राज्यों में अपना दायरा बढ़ा रही है। बीते दिनों पार्टी के कई नेता त्रिपुरा का दौरा कर चुके हैं। 
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस दूसरे राज्यों में धीरे-धीरे अपना दायदा बढ़ा रही है। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद से पार्टी पश्चिम बंगाल में तो भाजपा को एक के बाद एक झटके दे रही है, लेकिन अब टीएमसी ने त्रिपुरा में भी भाजपा के खेमे में सेंध लगा दी है। खबर है कि त्रिपुरा में भाजपा विधायक आशीष दास जल्द ही टीमएसी में शामिल हो सकते हैं। फिलहाल वह कोलकाता में हैं और टीएमसी नेताओं के संपर्क में हैं। 

विज्ञापन


बता दें, प.बंगाल जीतने के बाद से टीएमसी नेता त्रिपुरा का दौरा कर रहे हैं। माना जा रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनावों में टीएमसी त्रिपुरा में भाजपा को चुनौती दे सकती है। 

सुष्मिता देव को सौंपी है जिम्मेदारी
हाल ही में कांग्रेस छोड़कर टीएमसी में शामिल हुईं सुष्मिता देव को ममता बनर्जी ने त्रिपुरा की जिम्मेदारी सौंपी है। पहले वह कांग्रेस में महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष थीं। टीएमसी में शामिल होने के बाद उन्हें राज्यसभा भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें