जानकारी के मुताबिक, उत्तर बंगाल में पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान जब वे मंगलवार को बागडोगरा लौट रही थीं तभी रास्ते में मौसम खराब हो गया। बैकुंठपुर का घना जंगल होने के कारण वह हेलीकॉप्टर को उतार नहीं सका। कुछ ही देर में पायलट को सेवोक का एयरबेस दिख गया। वहां आपात लैंडिंग कराई गई। दोपहर में वे बागडोगरा से हवाई मार्ग से कोलकाता से लौट आईं। कोलकाता एयरपोर्ट पर वे खुद चल कर एम्बुलेंस में बैठीं। मुख्यमंत्री अपनी कार से एसएसकेएम अस्पताल पहुंचीं। यहां पर उनको भर्ती कराया गया है।
उनकी चिकित्सा के लिए तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। बोर्ड में फिजिककल मेडिसिन के डॉक्टर राजेश प्रमाणिक, डॉ आलेख पंडित (न्यूरो) और डॉ अर्चना सिन्हा ( रेडियोलॉजी) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि एक्सरे और अन्य जांच के बाद ही चोट के बारे में कुछ कहा जा सकेगा।
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री के लिए वुडबर्न वार्ड का साढ़े 12 नंबर केबिन तैयार किया गया है। वहां जांच की सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। जानकारी के मुबातिक बैकुंठपुर का घना जंगल होने के कारण वह हेलीकॉप्टर को उतार नहीं सका। कुछ ही देर में पायलट को सेवोक का एयरबेस दिख गया। वहां आपात लैंडिंग कराई गई। दोपहर में वे बागडोगरा से हवाई मार्ग से कोलकाता से लौट आईं।
मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग के बाद राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने ममता बनर्जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री बनर्जी को कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जांच में उनके बाएं घुटने के जोड़ में लिगामेंट की चोट का पता चला है, उसके बाएं कूल्हे के जोड़ में लिगामेंट की चोट के निशान थे। अस्पताल ने कहा कि उन्हें भर्ती होने की सलाह दी गई थी लेकिन उन्होंने कहा कि वह घर पर ही इलाज जारी रखेंगी।