फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दीदीर सुरक्षा कवच': ममता ने शुरू किया पंचायत चुनाव के लिए नया अभियान, बोलीं- ‘राम-वाम’ अब एक हो गए

Mon, 02 Jan 2023 03:35 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के इस अभियान का मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुभारंभ किया। टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी व प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बक्षी भी इस मौके पर मौजूद थे।बनर्जी ने कहा कि प्रदेश में पार्टी 11 जनवरी को इस जमीनी अभियान को गति देगी। 

विज्ञापन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल होने वाले पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव को देखते हुए सत्तारूढ़ टीएमसी ने नया अभियान शुरू किया है। इस अभियान को 'दीदीर सुरक्षा कवच' (Didir Suraksha Kavach) नाम दिया गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे भारत में टीएमसी सरकार के खिलाफ बेबुनियाद अफवाहें फैलाई गईं। देश में एकता, संघीय ढांचे को मजबूत करना चाहती हूं। भाजपा की विचारधारा आपको अकेला महसूस कराती है, लोगों में फर्क करती है। ममता बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि आपको विनम्रता से लोगों की बात सुननी होगी। उन्होंने भाजपा और वाम दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘राम-वाम’ अब एक हो गए हैं।

विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस (TMC) के इस अभियान का मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुभारंभ किया। टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी व प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बक्षी भी इस मौके पर मौजूद थे। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि प्रदेश में पार्टी 11 जनवरी को इस जमीनी अभियान को गति देगी। यह 60 दिनों तक जारी रहेगा। इस दौरान टीएमसी के कार्यकर्ता राज्य भर में लोगों तक पहुंचेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि हर कोई राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सके। 'दुआरे सरकार' (द्वार पर सरकार) की तरह, बंगाल सरकार के इस अभियान का उद्देश्य जनता से जुड़ना है।

10 करोड़ लोगों तक पहुंचेगी तृणमूल
उन्होंने कहा कि इस अभियान के जरिए टीएमसी के करीब 3.5 लाख पार्टी कार्यकर्ता राज्य के लगभग 10 करोड़ लोगों तक पहुंचेंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि कोई भी छूटे नहीं। इसके साथ ही राज्य सरकार का 'दुआरे सरकार' अभियान भी जारी रहेगा। बनर्जी ने 1 जनवरी को टीएमसी के 25 साल पूरे होने को लेकर कहा कि पार्टी का लक्ष्य "एकजुट भारत और मजबूत संघीय ढांचा" बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें