फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता बनर्जी का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला, कहा- देश महा आपातकाल की ओर..

Sat, 15 Sep 2018 09:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि देश ‘महा आपातकाल’ से गुजर रहा है। उन्होंने 2019 के आम चुनाव में समान विचारधारा वाले सभी दलों से साथ आने का आह्वान किया। बनर्जी ने ट्वीट किया कि आज अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस है, लेकिन मुझे पीड़ा होती है कि फिलहाल हमारा देश महा आपातकाल से गुजर रहा है।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समान विचारधारा वाले सभी दलों को इस महान देश के लोकतांत्रिक संस्थानों को बहाल करने के लिए 2019 में साथ आना चाहिए। शुक्रवार को बनर्जी ने बंगाली टीवी खबरिया चैनल से कहा था कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने महज 31 फीसद वोट हासिल किए था और 283सीटें जीती थीं लेकिन अगली बार ऐसा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा था कि वह (भाजपा) सभी मोर्चों पर विफल हो गयी है और वह (2019 के लोकसभा चुनाव में) टिक नहीं सकती। (इनपुट: भाषा)

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें